Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता,बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया.बेटियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है. प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता बनीं सोनाडीह गांव की बेटियों का मंगलवार को बेल्थरा रोड पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
इंटरसिटी एक्सप्रेस से खिलाड़ियों के पहुंचते ही नगर अध्यक्ष नीलेश दीपू के नेतृत्व में लोगों ने माल्यार्पण कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।
सीयर ब्लॉक के सोनाडीह गांव की 10 बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों ने अमेठी स्थित डॉ. बीआर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जूनियर प्रदेशीय बालिका फुटबॉल स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और अपने शानदार खेल से सबका ध्यान आकर्षित किया। टीम ने प्रतियोगिता में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।
सोनाडीह की टीम ने प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल गोंडा को 17-0, मेरठ मंडल को 9-1, अयोध्या मंडल को 6-0, लखनऊ मंडल को 4-0 तथा आगरा मंडल को 1-0 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। हालांकि फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की टीम के खिलाफ सोनाडीह की बेटियों को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा और टीम को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।
ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों के बेल्थरा रोड पहुंचने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह देखने को मिला। स्वागत समारोह में एमके आईटीआई के प्रबंधक असलम राही, सभासद राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, संदीप जायसवाल, मंटू मल्ल, मृत्युंजय गुप्ता, नंदलाल यादव और मंजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नगर अध्यक्ष निलेश दीपू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सोनाडीह की बेटियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रदेश स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


