Skip to content
7 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • गंगा घाटी के पारिस्थितिकी असंतुलन से भविष्य में हो सकता है गंभीर जल संकट:डा. गणेश पाठक
  • देश दुनिया
  • लाइफ मंत्रा

गंगा घाटी के पारिस्थितिकी असंतुलन से भविष्य में हो सकता है गंभीर जल संकट:डा. गणेश पाठक

गंगा दशहरा पर विशेष
General Desk 24 May, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
ganesh_pathak

गंगा दशहरा पर विशेष

बलिया। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा के प्राचार्य, भूगोलविद् एवं पर्यावरणविद् डा. गणेशकुमार पाठक का कहना है कि वर्तमान समय में जिस तरह तीव्र गति से गंगा नदी का जल प्रदूषित होता जा रहा है,गंगा में जल की कमी होती जा रही है, प्रवाह क्षेत्र में मलवा का जमाव होता जा रहा है, वनों का विनाश होता जा रहा है, मिट्टी का क्षरण होता जा रहा है एवं जीव जंतुओं का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है, इन सबके चलते गंगा घाटी की सम्पूर्ण पारिस्थितिकी असंतुलित होती जा रही है.
गंगा घाटी क्षेत्र में पारिस्थितिकी असंतुलन का मुख्य कारण यह है कि गंगा नदी के किनारे एक लाख से अधिक जनसंखया वाले प्रथम श्रेणी के 48 एवं द्वितीय श्रेणी के 60 से अधिक नगर हैं. साथ ही साथ 450 से अधिक विभिन्न प्रकार के उद्योग धन्धे भी इस नदी के किनारे स्थापित हैं.

इन सभी नगरों एवं उद्योग धन्धों का कचरा एवं मल मूत्र गंगा नदी में ही गिराया जाता है. जिससे जल पूर्णतया प्रदूषित हो गया है. साथ ही साथ गंगा नदी पर टिहरी बांध एवं नरोरा बांध जैसी अनेक विद्युत एवं सिचाई परियोजनाएं भी निर्मित हैं. जिससे गंगा में जल की कमी हो गयी है एवं प्रवाह मार्ग धीमा हो गया है. फलतः नदी मार्ग में आया हुआ मलवा एवं तलछट आदि नदी तल में जमकर नदी तलहटी को उथला बना रहा है. जिससे नदी में जगह जगह बालू के टीले उभर आए हैं, जिससे गंगा का प्रवाह मार्ग अनेक शाखाओं में विभक्त हो जा रहा है तथा जल की कमी के कारण नदी को पैदल पार करना भी सम्भव हो जा रहा है.

जल की कमी के कारण जलचर जीव एवं पादप समाप्त होते जा रहे हैं. इन सभी परिस्थितियों के चलते गंगा घाटी क्षेत्र पारिस्थितिकी असंतुलन का शिकार हो गया है.

यदि हम गंगा नदी के जल पारिस्थितिकी की बात करें तो कल-कल, छल-छल की ध्वनि से कलरव करने वाली गंगा की जल पारिस्थितिकी अब पूरी तरह असंतुलित हो गयी, जिसके चलते नदी में रहने वाले जलीय जीवों एवं वनस्पतियों पर संकट के बादल मंडराने लगे है. उद्योगों से निकला विषैला जल एवं कचरा नगरों से निकला मलमूत्र एवं कचरा बिना शोधन के गंगा में गिराया जाता है. जिससे गंगा का जल पूर्णतः प्रदूषित होकर विषैला होता जा रहा है. गंगा नदी ऐसे क्षेत्र से होकर प्रवाहित होती है कि उसके जल में खनिज, लवण एवं अनेक औषधीय तत्व मिले होते हैं. यही कारण है कि गंगा का जल औषधीय गुणों से भरपूर होता था और उसको पीने से पेट सम्बन्धी बीमारियां तथा स्नान करने से त्वचा सम्बन्धी बीमारियां नहीं होती थीं एवं काया कमनीय तथा सुन्दर एवं सुकोमल बनी रहती थी. गंगा जल के औषधीय गुण के कारण ही अधिक दिनों तक रखने पर भी उसमें कीड़े नहीं पड़ते थे.

यही नहीं गंगा के जल में स्वयं शोधन की भी क्षमता थी. किन्तु गंगा जल के ये सारे गुण अब समाप्त हो गये हैं. अब तो गंगा जल इतना प्रदूषित हो गया है कि पीने को कौन कहे, स्नान करने योग्य भी नहीं रह गया है, और गंगा नदी का सम्पूर्ण जल चक्र ही अव्यवस्थित एवं असंतुलित हो गया है, जिससे दिन प्रति दिन जल में आक्सीजन की कमी होती जा रही है.
यदि गंगा नदी के जीव पारिस्थितिकी को देखा जाय तो इसकी स्थिति भी बड़ी भयावह है और जीव पारिस्थितिकी भी पूर्णतया असंतुलित होती जा रही है. जीवों के जीवित रहने के लिए आवश्यक बीओडी एवं डीओडी की मात्रा भी असंतुलित हो गयी है,जिससे गंगा मे निवासित जलीय जीवों को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है, और गंगा नदी में रहने वाले जीव -जंतु अपने को जीवित रखने में असमर्थ पा रहे हैं. गंगा के जल में अठखेलियां करने वाली डाल्फिन, जिसको क्षेत्रीय भाषा में सोंस भी कहा जाता है, का दर्शन करना भी मुश्किल हो गया है. साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की मछलियां, सरीसृप, केंचुआ, मेंढक, सांप, कछुआ आदि जीव जंतु भी धीरे धीरे समाप्त होते जा रहे हैं. जब कि जल पारिस्थितिकी को संतुलित रखने हेतु इन जीवों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
गंगा घाटी क्षेत्र की पादप पारिस्थितिकी भी अब असंतुलित हो गयी है. पहले गंगा के दोनों किनारे पर एवं दियारे क्षेत्र में अनेक तरह की वनस्पतियां एवं झाड़ झंखाड़ उगे रहते थे. अनेक औषधीय वनस्पतियां भी इस क्षेत्र में पायी जाती थीं. इन झरमुटों में अनेक प्रकार के जीव जंतु भी पाए जाते थे. किंन्तु अब इनका नामोंनिशान मिटता जा रहा है. इन वनस्पतियों एवं जीव जंतुओं के अस्तित्व पर ही खतरा मंडराने लगा है. इस तरह गंगा घाटी क्षेत्र की सम्पूर्ण जैव विविधता ही विनष्ट होने के कगार पर है.
गंगा घाटी क्षेत्र की मृदा अर्थात मिट्टी पारिस्थितिकी भी असंतुलित होती जा रही है. पहले जब बाढ़ संतुलित ढंग से आती थी तो बाढ़ के जल के साथ कटकर आने वाली मिट्टी बाढ़ क्षेत्र में जमा हो जाती थी. जो अत्यन्त ही उपजाऊ होती थी. किन्तु अब ऐसा कम हो रहा है.

नदी में जल की कमी के चलते मलवा या गाद जल के साथ कम आ रहा है. जिससे बाढ़ क्षेत्र में नयी मिट्टी का जमाव कम हो रहा है. बल्कि प्रदूषित एवं विषैले जल से मिट्टी भी प्रदूषित होती जा रही है. फलतः मिट्टी की उर्वरा शक्ति धीरे धीरे कम होती जा रही है और इस मिट्टी में रहने वाले जीव जंतुओं के लिए भी खतरा उत्पन्न होता जा रहा है.
इस प्रकार स्पष्ट है कि न केवल गंगा का जल, बल्कि सम्पूर्ण गंगा घाटी क्षेत्र की पारिस्थितिकी ही असंतुलित होती जा रही है. जिसका भयंकर परिणाम हमें भुगतना पड़ेगा. हम गंगा जल को इसी तरह प्रदूषित करते रहे और गंगा जल को निर्बाध रूप से सतत प्रवाहित होने हेतु पर्याप्त जल नहीं छोड़ा गया तो आगे आने वाला समय बेहद खतरनाक होगा और सम्पूर्ण गंगा घाटी क्षेत्र में भयंकर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है.
यदि हमें गंगा को बचाना है, गंगा घाटी क्षेत्र की सभ्यता एवं संस्कृति को बचाना है तो इसके लिए एक तरफ जहां सरकार को संवेदनशील होना होगा एवं टिहरी से गंगा को मुक्त करना होगा, लहीं दूसरी तरफ गंगा से जुड़े या उसके किनारे रहने वाले प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होना चाहिए कि हम किसी भी प्रकार से गंगा को प्रदूषित न होने दें, बल्कि गंगा को प्रदूषण मुक्त करने में हर सम्भव सहयोग करें एवं जन जागरूकता पैदा करें. अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब गंगा एक सूखी लकीर बनकर सरस्वती नदी की तरह विलुप्त न हो जाए. आज गंगा को बचाने हेतु पुनः हमें एक बार भगीरथ प्रयास करना होगा.

About the Author

General Desk

Subscriber

View All Posts

Related

Tags: डा गणेश पाठक बलिया

Post navigation

Previous: तीसरे दिन भी जारी रहा शिक्षामित्रों का आन्दोलन, मिले सदर विधायक से
Next: कटानरोधी इंतजाम रहे दुरुस्त, बन्धों पर हो रोज गश्त

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

You may have missed

Vishpushp Bhavya Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य

बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

General Desk 7 September, 2026
belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.