Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
बलिया लाइव ब्यूरो
पटना. रील बनाने का शौक रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। रील बनाने वाले अब इस शौक के साथ-साथ अच्छी कमाई भी कर सकेंगे. अगर आपके कुछ खास वीडियो एक लाख व्यूज हासिल कर लेते हैं तो आपको 10 हजार रुपए तक मिल सकते हैं। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार की कैबिनेट ने ये फैसला लिया है।
बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों से जुड़े सोशल मीडिया कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए भुगतान करने का फैसला किया है। इसके लिए बिहार की राज्य कैबिनेट ने बिहार सोशल मीडिया व अन्य सोशल मीडिया नीति में संशोधन को मंजूरी दी है।
अगर वीडियो 10 लाख व्यूज पार कर गए तो सरकार उन्हें अधिकतम एक लाख रुपये तक भी दे सकती है। यहां यह बात ध्यान रखनी होगी कि ये रुपए हर वायरल वीडियो पर नहीं मिलेंगे, चाहे व्यूज एक या 10 लाख के पार ही क्यों न हो जाएं। व्यूज पर मिलने वाले भुगतान के लिए सरकार की तरफ से तय नियमों जैसे प्लेटफॉर्म, कंटेंट की पॉलिसी वगैरह का भी अनुसरण करना होगा। इसके साथ ही वीडियो पर मिलने वाले व्यूज का आधिकारिक सत्यापन भी कराया जाएगा।
इस तरह की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सरकार सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को भुगतान करेगी। इस योजना का फायदा लेने के लिए आपकोबिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के जरिए सूचीबद्ध भी होना पड़ेगा। इसके लिए आपको अपने सोशल मीडिया चैनल या प्लेटफॉर्म की सारी डीटेल उपलब्ध करानी होगी। अगर आप इसकी पात्रता पूरी करेंगे तो आपके सोशल हैंडल या चैनल को सरकार अपने पैनल में शामिल कर लेगी। बिना संबंधित विभाग की अनुमति के बनाए गए वीडियो पर सरकार भुगतान नहीं देगी।
बिहार सरकार का मकसद जनकल्याण की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना, इसीलिए इस तरह का नियम लाया गया है. इसके लिए बिहार का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जल्द ही एक नोटिफिकेशन भी जारी करेगा जिसमें आवेदन करने और कंटेंट से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से दी जाएगी.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


