राजनीति न दिखावा, बस सेवा, हर बुधवार युवा करते हैं स्वच्छता के लिए योगदान

बैरिया (बलिया)। द्वाबा (अब बैरिया विधान सभा) के युवाओं द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान की कड़ी में इस बुधवार को मांझी जयप्रभा पुल के नीचे घाघरा नदी के किनारे साफ सफाई किया गया. इस कार्य को करने वाले युवाओं द्वारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसके अन्तर्गत क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर बुधवार के दिन सफाई किया जाता है.

बैरिया विधान सभा क्षेत्र के ये युवा बिना किसी पद पर रहते हुए भी अपने स्तर से सामाजिक कार्यों में रुचि ले रहे हैं. इस अभियान में मुख्य रूप से दुर्गविजय सिंह झलन, प्रकाश मौर्य, राम प्रकाश, नीरज सिंह अध्यापक, रंजन सिंह, विक्की मिश्र , भोला सिंह आदि युवा तो रह ही रहे है. जहां जाते हैं, वहां के स्थानीय युवा भी इनके साथ लग जा रहे हैं.

 

बलिया लाइव लेटेस्ट अपडेट

बनारस लाइव लेटेस्ट अपडेट