Skip to content
11 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • जुलाई तक हर गांव में बन जाएं कम से कम 25-25 शौचालय : जिलाधिकारी
  • जिला जवार

जुलाई तक हर गांव में बन जाएं कम से कम 25-25 शौचालय : जिलाधिकारी

स्वच्छता अभियान को और बेहतर ढंग से सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने एक और अच्छी पहल की है. जिसके अनुसार अब गांवों में तैनात सचिव, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी आदि शौचालय के लिए पात्र लोगों को शौचालय बनवाने व उसके प्रयोग करने को प्रेरित करेंगे.
News Desk 13 June, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM_BALLIA_2

गांव में तैनात अधिकारी कर्मचारी लाभार्थी को प्रेरित कर बनवाएंगे शौचालय

बलिया। स्वच्छता अभियान को और बेहतर ढंग से सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने एक और अच्छी पहल की है. जिसके अनुसार अब गांवों में तैनात सचिव, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी आदि शौचालय के लिए पात्र लोगों को शौचालय बनवाने व उसके प्रयोग करने को प्रेरित करेंगे. इसी 31 जुलाई तक हर गांव में 25-25 शौचालय बनवाना सुनिश्चित करेंगे. इसके लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रति शौचालय 150 रुपये भी दिए जाएंगे. शौचालय बनवाने के बाद पंचायत राज विभाग दो किश्तों में लाभार्थी को 6-6 हजार रुपये देंगे. जिलाधिकारी ने जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं.

जिलाधिकारी ने ग्राम स्तरीय कर्मचारियों, सचिव, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी आदि को निर्देश दिये हैं कि अपने तैनाती वाले गांव में लाभार्थियों को प्रेरित कर 31 जुलाई से पहले कम से कम 25-25 शौचालय का निर्माण करवा दें. शौचालय निर्माण प्रगति की समीक्षा ब्लाॅक स्तर पर साप्ताहिक व जनपद स्तर पर हर 15 दिन पर होगी. कार्य में रूचि नहीं लेने वाले कर्मी पर कार्रवाई भी चेतावनी दी है.

जिलाधिकारी ने इसके लिए सभी ग्राम स्तरीय अधिकारी, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, महिला कल्याण विभाग की महिला समाख्या की महिलाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी है. जिसके अनुसार सबसे पहले ये सभी कर्मी एक हफ्ते के अंदर एक लिखित घोषणा प्रारूप-1 पर देंगे कि उनके स्थायी निवास के घर में मानव मल के सुरक्षित निपटान योग्य शौचालय निर्मित है. यदि किसी के घर नहीं है तो उसे 31 जुलाई से पहले बनवा लिया जाए और उसका प्रयोग भी हो.

सचिव, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक अपने तैनाती वाले गांव का भ्रमण कर बेसलाईन सर्वेक्षण के आधार पर लक्ष्य के अनुरूप जिन पात्रों के पास शौचालय नहीं है, उनको चिन्हित करेंगे. सम्बन्धित सचिव से अनुमोदित कराकर उसकी सूची एडीओ पंचायत को उपलब्ध कराएंगे. वहां से तीन दिन के अंदर डीपीआरओ को भेज दी जाएगी. उस सूची का सत्यापन जिला स्तरीय टीम से कराकर सुरक्षित रखी जाए. उसमें कोई अपात्र मिला तो इसकी भी सूचना ग्राम स्तरीय कर्मी के पास भेज दी जाएगी.

शौचालय निर्माण पूर्ण होने के बाद प्रारूप-3 पर लाभार्थीवार विवरण एडीओ पंचायत को उपलब्ध कराया जाए. एडीओ पंचायत अपने खंड प्रेरक से तीन दिन के भीतर बने शौचालयों का स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट देंगे. साथ ही भारत सरकार की वेबसाइट पर एमआईएस की फीडिंग व फोटो अपलोड करेंगे. शौचालय पूरा होने के 15 दिन के अंदर जरूरी कार्यवाही कर प्रोत्साहन राशि का भी भुगतान हो जाएगा.

मिलेगी प्रोत्साहन राशि

ग्राम स्तरीय अधिकारी, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक आदि को लाभार्थियों को प्रेरित कर शौचालय बनवाने पर 150 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. शौचालय बन जाने के बाद 75 रुपये तथा लाभार्थी द्वारा 6 माह तक लगातार शौचालय प्रयोग किये जाने की स्थिति के सत्यापन के बाद बाकी 75 रुपये मिलेगा. सीएलटीएस के अंतर्गत ट्रिगरिंग फाॅलोअप में लगी टीमों में अधिकतम दस हजार प्रति ग्राम पंचायत प्रोत्साहन राशि भुगतान करने का प्राविधान है. इसमें भी उपरोक्त ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मी स्वच्छताग्राही के रूप में है, लिहाजा उन्हें भी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

लगातार होगी समीक्षा

जिलाधिकारी ने बताया कि गांवों में शौचालय निर्माण की लगातार समीक्षा भी होगी. विकास खंड स्तर पर साप्ताहिक व जनपद स्तर पर हर 15 दिन पर शौचालय निर्माण प्रगति के सम्बन्ध में पूछताछ होगी. जिन गांवों में 31 जुलाई तक 25 शौचालय नहीं बनेगा, वहां यह माना जाएगा कि सचिव, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी व महिला कल्याण विभाग की महिला कर्मी रूचि नहीं ले रहे हैं. ऐसा पाए जाने पर कार्रवाई भी हो सकती है.

अच्छे कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

अच्छे कार्य करने वाले ग्राम स्तरीय अधिकारी, सचिव, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, महिला कल्याण या बाल विकास विभाग की महिला कर्मी को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, लेकिन जिनके स्थायी निवास पर 31 जुलाई के बाद शौचालय नही होगा, वे पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे.

Related

Tags: ओडीएफ डीएम बलिया शौचालय स्वच्छता अभियान

Post navigation

Previous: बहुरेंगे कटान पीड़ितों की बस्तियों के दिन 
Next: घोड़हरा ढाले पर मुठभेड़ के बाद पांच लुटेरे हत्थे चढ़े

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.