बाछापार गांव में बिजली के खंभे से गिरा कर्मचारी

सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कड़सर का एक कर्मचारी बुधवार को बाछापार गांव में उस समय विद्युत पोल से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह लाइन जोड़ने हेतु पोल पर चढ़ा था. उसका इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा है.
डकिनगंज निवासी राजू चौहान (30) कड़सर विद्युत उपकेंद्र का कर्मचारी है, बुधवार को दोपहर में बाछापार  गांव में तार जोड़ने हेतु जैसे ही वह पोल पर चढ़ा कि तारों में प्रवाहित हो रहे बिजली की चपेट में आ गया. जिससे झुलसकर वह पोल से नीचे अपनी बाइक पर गिर गया.  जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके पोल से नीचे गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. साथ ही लोगों ने इलाज हेतु स्थानीय सीएचसी पहुंचाया.

बलिया लाइव लेटेस्ट अपडेट

बनारस लाइव लेटेस्ट अपडेट