आर्यसमाज रोड पर आग में झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ा

बलिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के आर्यसमाज रोड में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलसी महिला लक्ष्मी देवी (27) पत्नी सुनील गुप्त की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. रविवार की देर रात में लक्ष्मी संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झ़ुलस गई. परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया.

 

लेटेस्ट अपडेट