
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया
सिकन्दरपुर,बलिया. सिकंदरपुर क्षेत्र के लीलकर गांव में मोबाइल टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाली महिला को करीब 27 घंटे के बाद अंतत: बुधवार को दोपहर 3 बजे समझा-बुझा कर नीचे उतार लिया गया। इसके बाद जाकर गांव की जनता और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
बिहार निवासी महिला मंगलवार 9 जून को दोपहर 12 बजे लीलकर गांव आ कर गांव में स्थापित एयरटेल के टावर पर चढ़ गई। वह अपने साथ भोजन व पानी भी ले कर टावर पर चढ़ी हुई थी और पूरी रात को टावर पर ही रही।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
महिला अपने कथित प्रेमी सौरभ बिंद को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी। बताया जाता है कि उसकी शादी वर्ष 2006 में रामबहादुर बिंद से हुई थी, जो ट्रक चालक होने के कारण अधिकतर समय घर से बाहर रहता है। इसी दौरान महिला के प्रेम संबंध सौरभ बिंद से हो गए जिसकी शादी उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगा में हो चुकी है, वह वर्तमान में बिहार के डेहरी आनसोन में निजी कार्य करता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार महिला और सौरभ बिंद के बीच चार वर्षों से संबंध था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम डायल 112 के साथ मौके पर पहुंची और विवाहिता को नीचे उतरने के लिए लगातार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।
पुलिस ने कई बार फोन कर भी बातचीत कराने की कोशिश की। अंत में महिला के कथित प्रेमी के आने के बाद और फोन से बात करने के बाद लगभग 27 घंटे बाद महिला नीचे उतरी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

