Ballia- बलिया की रैंकिंग में बड़ा उछाल, CM Dashboard में विकास कार्यों के प्रदर्शन पर मिला ये स्थान

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत निगरानी के बल पर जनपद बलिया ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी सीएम डैशबोर्ड की मई 2026 विकास कार्यों की रैंकिंग में जनपद बलिया ने प्रदेश के 75 जनपदों में 7वाँ स्थान प्राप्त किया है।

जनपद को कुल 10 में से 9.62 अंक प्राप्त हुए हैं, जो विकास योजनाओं के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यप्रणाली का प्रमाण है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित CM Dashboard के माध्यम से विकास से संबंधित लगभग 30 विभागों की 88 योजनाओं एवं विभिन्न प्रदर्शन मानकों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी की जाती है। प्रत्येक योजना के लिए निर्धारित Key Performance Indicators (KPIs) के आधार पर जनपदों का मूल्यांकन किया जाता है तथा प्रतिस्पर्धात्मक मॉडल के अनुरूप उनकी रैंकिंग जारी की जाती है।

बलिया को यह उपलब्धि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन तथा विकास विभागों की टीम द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों का परिणाम है। विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति तथा निरंतर मॉनिटरिंग के कारण जनपद ने यह गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE