
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय,हल्दी,बलिया
हल्दी, बलिया. हल्दी पश्चिम टोला निवासी रत्नेश उर्फ रतन ओझा की पांच भैंसें मंगलवार की रात अज्ञात चोर खोल ले गए। बुधवार सुबह जब वह पशुओं को चारा-पानी देने के लिए अपने पशुबाड़े पर पहुंचे तो खूंटे पर बंधी पांचों भैंसें गायब थीं। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
बता दे कि रतन ओझा के परिवार की आजीविका का मुख्य आधार दूध का व्यवसाय है। परिवार में पत्नी, एक वर्ष का पुत्र और तीन वर्ष की पुत्री हैं। पांचों भैंसों के सहारे ही परिवार का भरण-पोषण होता था। भैंसों की चोरी के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे पशुपालकों में दहशत का माहौल है। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं, ग्रामीणों ने चोरी गई भैंसों की बरामदगी और मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

