Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • 15 अगस्त 1942 को ही बलिया में फहराया गया था तिरंगा
  • Uncategorised

15 अगस्त 1942 को ही बलिया में फहराया गया था तिरंगा

अन्याय, अत्याचार, जुल्म के खिलाफ संघर्ष के लिए जाना जाता रहा है बलिया. ब्रिटिश हुकूमत की शक्तियों की बिना परवाह किए 15 अगस्त 1942 को ही यहां जगह जगह तिरंगा फहरा दिया गया था. 15 अगस्त 1942 को ही ब्रिटिश हुकूमत के यूनियन जैक में आग लगाकर जगह जगह तिरगा लहराया गया था.
News Desk 15 August, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
IDAY1

बलिया से कृष्णकांत पाठक

KK_PATHAKअन्याय, अत्याचार, जुल्म के खिलाफ संघर्ष के लिए जाना जाता रहा है बलिया. ब्रिटिश हुकूमत की शक्तियों की बिना परवाह किए 15 अगस्त 1942 को ही यहां जगह जगह तिरंगा फहरा दिया गया था. 15 अगस्त 1942 को ही ब्रिटिश हुकूमत के यूनियन जैक में आग लगाकर जगह जगह तिरगा लहराया गया था.

इसे भी पढ़ें – बर्खास्त सपाई मंत्री के इशारे पर ऐसा किया गया-उपेंद्र तिवारी

IDAY

बासडीह में छात्रों ने जुलूस निकाला तो बेल्थरा रोड स्टेशन और माल गोदाम फूंक डाला गया. सिकंदरपुर में राम नगीना राय के नेतृत्व में स्कूल से बाहर आकर राष्ट्रीय झंडा लिए मिडिल स्कूल के बच्चे गीत गा रहे थे. बच्चों के हुजूम के बीच तत्कालीन थानेदार ने घोड़ा दौड़ा दिया, इस वजह से कई बच्चे घायल हो गए. अंग्रेज सिपाहियों ने राम नगीना राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बजरंग आश्रम बहुआरा में क्रांतिकारियों ने आम सभा की.

इसे भी पढ़ें – गोविंद राजू को जिले की कमान, बच्चालाल भी हटाए गए

बलिया शहर में लड़कियों का जुलुस निकला. आंदोलन के कर्मठ नेताओं ने ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ विध्वंसात्मक कार्यक्रम संचालित करने की रणनीति तय की. क्रांति को और रंग देने का कार्य प्रारंभ हो गया. बहुआरा में अलग-अलग जुलूस निकाल कर क्रांतिकारी नगरा पहुंचे. पोस्ट ऑफिस के सारे कागजात एवं स्टांप को फूंक दिया गया. चारों तरफ ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आम आदमी सड़क पर उतर गए. नगरा डाक बंगला पर तिरंगा झंडा फहराया गया.

इसे भी पढ़ें – चंद्रमा यादव कब से भाजपा सदस्य है – उषा राय

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर रेल की पटरियों को उखाड़ फेंका गया. टेलीफोन के तारों को काट डाला गया. क्रांतिकारियों ने सिग्नल को तोड़ दिया. स्टेशन को जला डाला गया. एक अन्य दल ने बकुल्हा स्टेशन को भी जला दिया. स्टेशन की कुर्सियों में आग लगा दिया गया. ब्रिटिश हुकूमत को तहस-नहस कर के सारे जगहों पर वीर क्रांतिकारियों ने तिरंगा ध्वज फहरा दिया. इस मामले में ठाकुर मिश्र राजा हरि सिंह, वनरोपण राय, शिव पूजन राय, भगवती पांडेय, शिवपूजन सोनार, सुंदर नोनिया आदि पर एफआईआर दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें – भाजपाइयों और पुलिस के बीच संघर्ष में एक की मौत, दर्जन भर घायल

बैरिया में अयोध्या सिंह, रामअवतार, रूपनारायण सिंह, सुदर्शन सिंह आदि के दबाव में थानेदार ने ही बैरिया थाने पर तिरंगा ध्वज फहरा दिया. बलिया शहर में भी कई जगह सरकारी दफ्तरों में आग लगा दी गई. काशी प्रसाद उन्मेष और अमरनाथ ने शहर में अन्य सहयोगियों के साथ सरकारी कार्यालयों में व्यापक तोड़फोड़ की.

इसे भी पढ़ें – नरही कांड – एसपी और डीएम निलंबित, एडीएम के खिलाफ हत्या का मुकदमा

रसड़ा में डाकघर में आग लगा दी गई और डाक बंगले पर तिरंगा ध्वज फहराया गया. इसमें स्वामी चंद्रिका दास, बालेश्वर सिंह, हंस नाथसिंह, हरगोविंद सिंह, सत्य नारायण सिंह, मुसाफिर अहीर, रामबचन गोंड, सहदेव चमार, गौरी कलवार, इंद्रदेव प्रसाद को जेल की सजा हुई. बेल्थरा रोड स्टेशन पर आग लगा दी गई. राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, इस प्रकार बलिया 15 अगस्त 1942 को भी अघोषित रूप से स्वतंत्र हो गया था. जनपद के सारे कस्बों में तिरंगा लहरा रहा था.

इसे भी पढ़ें – बाबू राम होंगे एसडीएम बलिया और मनीष कुमार नाहर गाजीपुर

स्वतंत्रता दिवस पर बलिया लाइव की विशेष प्रस्तुति –

संगीन पे धर कर माथा, सो गए अमर बलिदानी

9 अगस्त को ही 1942 में बलिया में मचा था बवाल

12 अगस्त 1942, जब छात्रों ने किया क्रांति का शंखनाद

अब भी बलिया के युवकों में बयालीस का खून उबलता है

Related

Tags: भारत छोड़ो सेनानी स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता संग्राम

Post navigation

Previous: भाजपाइयों पर मुकदमे के खिलाफ आन्दोलन करेंगे – शिवप्रताप शुक्ला
Next: एमए में दाखिले की अंतिम तिथि 16 अगस्त

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.