Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
गड़वार, बलिया. रतसर कस्बे के एक प्राइवेट बैंक की महिला कर्मचारी की शिकायत पर उसके बैंक के शाखा प्रबंधक समेत दो अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि शाखा प्रबंधक उसे देर रात को मोबाइल पर मैसेज भेज कर परेशान करता था और गलत कार्य के लिए दबाव बनाता था.
पीड़िता के मुताबिक वह बैंक में रिलेशनशिप ऑफिसर के पद पर है। उसने आरोप लगाया है कि ब्रांच मैनेजर अखोरी कुणाल रंजन सिन्हा उसे देर रात फोन पर मैसेज भेज कर परेशान करते थे. तीन सितंबर को फील्ड में जाने के दौरान शाखा प्रबंधक ने उसे अपनी बाइक पर बैठने का दबाव डाला और इनकार करने पर धमकी दी गई. इसके बाद उसने अपने भाई को बुलाया और उसके साथ चली गई.
महिला कर्मचारी ने बताया है कि उसने इस पूरे मामले की जानकारी क्लस्टर हेड शशांक वर्मा को भी दी लेकिन उन्होंने भी नौकरी बचाने के लिए ब्रांच मैनेजर के कहे अनुसार चलने का दबाव बनाया.आखिरकार कोई रास्ता न बचने पर उसने पुलिस से शिकायत की.
हालांकि इस पूरे मामले को लेकर क्लस्टर हेड ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया. बैंक सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ब्रांच मैनेजर और महिला कर्मचारी को हटा दिया गया है। बुधवार को नए शाखा प्रबंधन ने भी कार्यभार संभाल लिया। उधर सीओ सिटी सतीश कुमार ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर गड़वार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है औरमामले की जांच की जा रही है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

