Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Since 2012 | The People’s Trusted Digital News Platform

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • बर्खास्त सपाई मंत्री के इशारे पर ऐसा किया गया-उपेंद्र तिवारी
  • Uncategorised

बर्खास्त सपाई मंत्री के इशारे पर ऐसा किया गया-उपेंद्र तिवारी

सस्पेंस बरकरार था कि तब तक रविवार को उनका आगमन अपने टैगोर नगर स्थित आवास पर हुआ. आतें ही उन्होंने प्रेसवार्ता के लिए मीडिया को आमंत्रित कर पूरे प्रकरण पर प्रकाश डाला.
News Desk 15 August, 2016 1 minute read
upendra_tiwari

टैगोर टाउन स्थित अपने घऱ पर रविवार को मीडिया से मुखातिब भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी

बलिया। नरही कांड ने ब्रितानिया हुकूमत की याद दिला दी. सपा सरकार से बर्खास्त एक मंत्री के इशारे पर ऐसा किया गया. ऐसा कहना है भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी का. श्री तिवारी ने कहा कि पुलिस फायरिंग का टारगेट मैं ही था, परंतु गोली जाकर भाजपा ब्लाक अध्यक्ष विनोद राय को लगी. कई लोग घायल हैं. कुछ घायलों का इलाज चल रहा है. तिवारी ने कहा कि मेरी पूरी हमदर्दी भाजपा नेता स्वर्गीय विनोद राय के साथ है. उनके परिवार का पार्टी ख्याल रखेगी.

इसे भी पढ़ें – नरही में हुई हिंसा और पुलिस फायरिंग से जुड़ी 5 खास बातें

शुक्रवार की देर रात नरहीं थाने के सामने हुई पुलिसिया कार्यवाई के पश्चात लोगों की निगाहें फेफना विधायक उपेन्द्र तिवारी की खोज रही थी. लेकिन उनका कहीं अता पता नहीं था. न तो वे जिला अस्पताल में दिखे और न ही आवास पर. परिजनों ने बनारस में इलाज करा रहे बताया. सस्पेंस बरकरार था कि तब तक रविवार को उनका आगमन अपने टैगोर नगर स्थित आवास पर हुआ. आतें ही उन्होंने प्रेसवार्ता के लिए मीडिया को आमंत्रित कर पूरे प्रकरण पर प्रकाश डाला.

इसे भी पढ़ें – रेवती में दुष्कर्म का विरोध करने पर गर्भवती को चाकू घोंपा

श्री तिवारी ने कहा कि नरहीं पुलिस असली पशु तस्करों को संरक्षण देकर भ्रष्टाचार में लिप्त है. वहीं पशु पालकों को पशु तस्कर बताकर उत्पीड़न कर रही है. कहा कि पुलिस द्वारा आरोपित चन्द्रमा यादव बहुत पहले से ही पशुओं को पालने का काम करते हैं. व्यवसाय के रूप में पशुओं को खरीदने तथा बेचने का भी काम करते है. उस दिन भी वे जिला पंचायत संत कबीर नगर द्वारा आयोजित पशु मेले से गायों को खरीद कर लाये थे. उन्होंने मेला प्रबन्धक द्वारा रसीद संख्या-4631  से 4635 की मूल प्रतियां भी पुलिस को दिखाई थी. लेकिन पुलिस पर कुछ और ही धुन सवार थी.

इसे भी पढ़ें – नरही कांड – भाजपा ने गठित की जांच समिति

वह धुन की पैसे की थी, जो चन्द्रमा देने को तैयार नहीं थे. बस यहीं  पुलिस ने अपना असली रूप दिखाते हुए उसे पशु तस्कर घोषित कर दिया. कहा कि सूचना मिलने पर कुछ कार्यकर्ताओं के साथ थानाध्यक्ष राजेश यादव से मिलकर कार्रवाई का विरोध किया तथा गायों को छोड़ने के लिए कहा. लेकिन वे नहीं माने. मैं बाध्य होकर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गया. धरना पूरी तरह शान्ति पूर्वक चल रहा था. अचानक देर रात जनरेटर की लाईट बन्द कराकर लाठीचार्ज शुरू हुआ, फिर फायरिंग हुई. जिसमें एक बेकसूर कार्यकर्ता मारा गया. तमाम लोग घायल हुए.

इसे भी पढ़ें – रसड़ा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव

पुलिस ने 444 लोगों पर मुकदमा फर्जी रूप में दर्ज कर लिया. कहा कि मैं प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि पूरे घटना क्रम में लिप्त दोषी पुलिस कर्मियों पर उचित कार्यवाई की जाए. ऐसा होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा. श्री तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा डीएम व एसपी के निलम्बन की कार्रवाई को एक त्वरित व सराहनीय कार्रवाई बताया. कहा कि शेष जिम्मेदार लोगो पर भी कार्रवाई की जाए. कहा कि मृत भाजपा कार्यकर्ता का बलिदान हम भूलेंगे नहीं. लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक दोषी दंडित न हो जाए. प्रेसवार्ता  के  अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री उत्पल राय, मऊ के भाजपा नेता योगेन्द्र नाथ राय, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – गोविंद राजू को जिले की कमान, बच्चालाल भी हटाए गए

पूर्व मंत्री राजधारी ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

नरही में भाजपा कार्यकर्ताओं के धरना कार्यक्रम में पुलिस द्वारा गोली चलाने से एक कार्यकर्ता की मौत के बाद बलिया भाजपा कार्यालय पर बैठक एवं नरही गांव में अन्तिम संस्कार में शामिल पूर्व मंत्री राजधारी ने निहत्थे लोगों पर गोली चलाने की पुलिस की कार्रवाई की निन्दा करते हुए दोषी अधिकारियों को दंडित करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें – नरही कांड की न्यायिक जांच हो – भाजपा

Tags: राजधारी

Post navigation

Previous: नरही कांड की न्यायिक जांच हो – भाजपा
Next: क्रॉस कन्ट्री रेस प्रतियोगिता आज

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.