Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • भाजपाइयों और पुलिस के बीच संघर्ष में एक की मौत, दर्जन भर घायल
  • Uncategorised

भाजपाइयों और पुलिस के बीच संघर्ष में एक की मौत, दर्जन भर घायल

नरही थाने पर विधायक उपेंद्र तिवारी के साथ धरना दे रहे भाजपाइयों और पुलिस के बीच शुक्रवार को देर रात संघर्ष हो गया. मालूम हो कि पशु तस्करी के आरोपी को छुड़ाने के लिए विधायक उपेंद्र तिवारी की अगुवाई में भाजपाई धरना दे रहे थे. पुलिस ने धरनारत लोगों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया तो पथराव शुरू हो गया.
News Desk 13 August, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
NARAHI

नरही कांड के बाद शव सड़क पर रख कर जाम करते क्रुद्ध लोग. डीएम-एसपी से बातचीत करते सांसद भरत सिंह.

बलिया लाइव टीम

बलिया/नरही। फायरिंग में मारे गए सोहाव ब्लाक अध्यक्ष व भाजपा नेता विनोद राय के अंतिम दाह संस्कार में उमड़ा जनसैलाब. फायरिंग में मारे गए विनोद राय के परिजनों को 5,00,000 रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा जिलाधिकारी राकेश कुमार ने की.

सड़क पर शव रख कर जाम लगाए आक्रोशित ग्रामीण
सड़क पर शव रख कर जाम लगाए आक्रोशित ग्रामीण

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने नरही के थाना अध्यक्ष राजेश कुमार यादव को सस्पेंड किया. बलिया के जिलाधिकारी राकेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा को शनिवार को देर शाम शासन ने निलंबित कर दिया. विनोद राय के भतीजे गोपाल राय की तहरीर पर बलिया के अपर जिला अधिकारी बच्चा लाल मौर्य के खिलाफ सदर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज.

भाजपा सांसद ने की सीबीआई जांच की मांग

नरही थाने पर विधायक उपेंद्र तिवारी के साथ धरना दे रहे भाजपाइयों और पुलिस के बीच शुक्रवार को देर रात संघर्ष हो गया. मालूम हो कि पशु तस्करी के आरोपी को छुड़ाने के लिए विधायक उपेंद्र तिवारी की अगुवाई में भाजपाई धरना दे रहे थे. पुलिस ने धरनारत लोगों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया तो पथराव शुरू हो गया. पुलिस ने पहले लाठीचार्ज फिर फायरिंग कर दी. बताया जाता है कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए. हालांकि मीडिया में ऐसी चर्चा है कि विधायक उपेंद्र तिवारी तीन लोगों के मरने का दावा कर रहे है. उधर, जिले के भाजपा सांसद भरत सिंह ने विनोद राय की हत्या के मामले में पुलिस को दोषी ठहराया है. उन्होंने नरही कांड की  सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है. जबकि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आऩे के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा. पुलिस की गोली से कोई नहीं मरा है. उधर वारदात के बाद आजमगढ़ से नरही पहुंचे कमिश्नर और डीआईजी ने कहा कि पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच करवाई जाएगी. इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी. उधर, नरही थानाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी सहित 44 नामजद और 444 अज्ञात लोगों के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

इसे भी पढ़ें – आखिरकार संध्या पांडेय को मिली जमानत, रिहा

Narahin-road-block_700
नरही में पुलिस और भाजपाइयों के संघर्ष के बाद शानिवार को एनएच 31 पर चितबड़ागांव तिराहे पर पसरा सन्नाटा. (फोटो- संतोष शर्मा)

फिलहाल माहौल तनावपूर्ण

पुलिस का दावा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पथराव किया, जिसके बाद बचाव में पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया. पुलिस ने विधायक पर एफआईआर दर्ज कार्रवाई करने की बात कही है. इस बवाल के बाद विधायक लापता बताए जा रहे हैं. हालात फिलहाल तनावपूर्ण बने हुए हैं. पुलिस की मानें तो विधायक के आरोप बेबुनियाद है. पुलिस महकमे के आला अधिकारी इस घटना में किसी के मरने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं. वही मौके से विधायक एवं उनके समर्थक भी लापता हो गए हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों को थाने में बंद किया है.

इसे भी पढ़ें – तीन दिन में जिले में बढ़ा दी जाएगी महिला कांस्टेबलों की तादाद

नरही कांड के बाद एनएच 31 पर पसरा सन्नाटा
नरही कांड के बाद एनएच 31 पर पसरा सन्नाटा

 

Related

Tags: नरही पशु तस्कर पुलिस बक्सर भाजपा मऊ सरायलखंसी

Post navigation

Previous: बलिया LIVE न्यूज अपडेट में आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में
Next: छपरा-वाराणसी रूट पर ट्रेनों का संचालन बहाल

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.