Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
बलिया के सत्तू के साथ ही सत्तू वाले बाटी चोखा से भी जनपद को एक नई पहचान मिलने जा रही है। सत्तू आधारित उत्पादों में बलिया के बाटी चोखा को ‘एक जिला एक व्यंजन’ के तौर पर चुना गया है। बाटी चोखा को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार 11 सितंबर को बलिया विकास भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें आधुनिक पैकेजिंग और हाईजीन मैन्युफैक्चरिंग आदि की जानकारी दी जाएगी.
भारतीय पैकेजिंग संस्थान की ओर से आयोजित की जा रही इस कार्यशाला में एक्सपर्ट के द्वारा आधुनिक और निर्यात के अनुकूल पैकेजिंग की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य ‘एक जनपद एक व्यंजन’ के तहत तैयार चीजों की शेल्फ लाइफ को बढ़ाना है।
इसके साथ ही पर्यावरण के अनुकूल, स्मार्ट और सुरक्षित पैकेजिंग को बढ़ावा देने के तरीके भी इस कार्यशाला में बताए जाएंगे. बड़े बाजारों में स्थानीय उत्पादों को प्रतिस्पर्धा करने में मदद के लिए यह आवश्यक भी है.

कार्यशाला में और भी जरूरी बातें समझाई जाएंगी जैसे कि खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों की जानकारी, प्रोडक्ट पर सही लेबलिंग, गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रेक्टिसेस (GMP)और GHP यानी गुड हाईजीन प्रेक्टिसेस के बारे में भी बताया जाएगा.
प्रोडक्ट में QR कोड लगाने, बारकोड, न्यूट्रिशन लेबलिंग,जैसी सुविधाओं को जोड़ने की भी जानकारी दी जाएगी. खाद्य लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बताने के साथ इसके लिए आवेदन करने में भी मदद की जाएगी. छोटे कारोबारियों को इस कार्यशाला से अपने उत्पादों को बिना किसी रुकावट के बाजार में उतारने में काफी सहायता मिलेगी.
इस कार्यशाला में कौन शामिल हो सकता है?
बलिया के विकास भवन में होने वाली इस कार्यशाला में एक जनपद एक व्यंजन के रजिस्टर्ड कारोबारियों, सत्तू आधारित उत्पाद और बाटी चोखा बनाने वाले दुकानदारों के साथ पैकेजिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों से कार्यशाला में शामिल होने की अपील की गई है।
अधिकारियों ने बताय़ा कि इस कार्यशाला में बाटी चोखा बनाने और इस उद्यम को करने की इच्छा रखनेवाले लोगों को बहुत सीखने को मिलेगा। इससे उनकी गुणवत्ता, पैकेजिंग और बाजार क्षमता में सुधार होगा जिससे बलिया के पारंपरिक व्यंजन को जिले और प्रदेश से बाहर एक बड़े बाजार में पहुंचने में मदद मिल सकती है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

