Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम वर्मा ने जिला अस्पताल में आम जनता को शासन के अनुरूप सुविधाएं न मिलने और भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाते हुए सीएमएस को पत्रक सौंपा है।
General Desk 9 February, 2026 1 minute read
CMO ko Gyapan Ballia

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही, भ्रष्टाचार की शिकायतें आए दिन आती रहती हैं। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम वर्मा ने जिला अस्पताल में आम जनता को शासन के अनुरूप सुविधाएं न मिलने और भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाते हुए सीएमएस को पत्रक सौंपा है।

प्रेम वर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सौंपें पत्र में जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं और तत्काल सुधार की मांग की है। प्रेम वर्मा का आरोप है कि जिला अस्पताल के अधिकांश डॉक्टर समय पर ओपीडी में नहीं बैठते और अपने निजी आवास पर 300 से 400 रुपये लेकर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं।

ऑपरेशन के दौरान अस्पताल में उपकरण या सुविधा न होने का बहाना बनाकर मरीजों से भारी रकम निजी आवास या निजी मेडिकल स्टोर पर जमा कराई जाती है। कई मामलों में मरीजों का ऑपरेशन निजी अस्पतालों में कराकर बाद में उन्हें फिर से सरकारी अस्पताल में भर्ती दिखा दिया जाता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिन हो या रात, मरीजों को कमीशन वाली बाहर की दवाएं लिखी जाती हैं, जबकि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दवाएं जानबूझकर नहीं लिखी जातीं। रात में इमरजेंसी वार्ड में पहुंचते ही 500 से 2000 रुपये तक की बाहरी दवाएं लिख दी जाती हैं। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के नाम पर सिर्फ मरहम-पट्टी होने की बात भी सामने रखी गई है।

11 सूत्रीय प्रमुख मांगें

इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे कम से कम दो डॉक्टर और तीन फार्मासिस्ट की तैनाती

24 घंटे ईसीजी और हार्ट अटैक से जुड़ी मशीनें उपलब्ध कराना

इमरजेंसी वार्ड में निजी मेडिकल स्टोर और जांच केंद्रों की पूर्ण पाबंदी

ओपीडी में बाहर की दवा और जांच लिखने पर रोक, जन औषधि केंद्र की दवाएं अनिवार्य

डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर पूरी तरह रोक और उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

सभी ऑपरेशनों के सरकारी शुल्क सार्वजनिक करना

ओपीडी में डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति और ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक करना

ऑपरेशन के सभी जरूरी उपकरण अस्पताल में ही उपलब्ध कराना

इमरजेंसी में जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना

ट्रॉमा सेंटर को पूरी तरह कार्यशील करना

आम जनता की शिकायतों के लिए 24×7 निशुल्क हेल्पलाइन शुरू करना

प्रेम वर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो सभी समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर जिला अस्पताल परिसर में धरना या आमरण अनशन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी।

यह मामला जिला अस्पताल की व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है और अब निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बाहर की दवा भ्रष्टाचार रिश्वत सीएमओ

Post navigation

Previous: बलिया को फाइलेरिया से बचाने के लिए अभियान शुरू, 22.64 लाख लोगों को खिलाई जाएगी दवा
Next: Ballia-जिला अस्पताल में बच्चे के इलाज के नाम पर 9 हजार रुपए की वसूली का आरोप, जांच के आदेश

ये भी पढ़ें

Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

You may have missed

Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026
Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.