Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • सिवान के जीरादेई में ‘गीत-संगीत म्यूजिकल कंसर्ट के साथ मनाया गया महिला सशक्तिकरण
  • Uncategorised

सिवान के जीरादेई में ‘गीत-संगीत म्यूजिकल कंसर्ट के साथ मनाया गया महिला सशक्तिकरण

'गीत-संगीत' में मैं कुछ भी कर सकती हूं सीजन 3 के लांच से पहले चैंपियंस ऑफ चेंज का जश्न मनाया गया
General Desk 5 December, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

‘गीत-संगीत’ में मैं कुछ भी कर सकती हूं सीजन 3 के लांच से पहले चैंपियंस ऑफ चेंज का जश्न मनाया गया

पटना। लोकप्रिय एडुटेनमेंट शो मैं कुछ भी कर सकती हूं. सीज़न 3 के साथ अपने बहुत प्रतीक्षित कम बैक के लिए तैयार है. ऐसे में आज सहगल फाउंडेशन के साथ पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, ‘गीत-संगीत’ नामक संगीत कार्यक्रमों की एक श्रृंखला महिला चैंपियनों का जश्न मनाने के लिए जीरादेई के महेंद्र उच्च विद्यालय आयोजित की गई.

कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में दरौंदा की विधायिका कविता सिंह उपस्थित थी. कार्यक्रम की शुरुआत से पहले विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने स्वागत गान कर अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत विधायिका कविता सिंह, पॉपुलेशन फाउंडेश ऑफ इंडिया की कार्यक्रम निदेशक सोना शर्मा,एसएम सहगल फाउंडेशन के संचार निदेशक पूजा मुराद, अर्चना अरमानी(प्रधानाध्यापक, महेंद्र उच्च विद्यालय), आरती आलोक(लेखिका) इत्यादि लोंगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मंच का संचालन आरजे राणा के किया.

जानी-मानी लोक गायिका चंदना तिवारी, रवि राज, राजीव राज, शुभमप्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम में प्रदर्शन किया. इस बारे में पॉपुलेशन फाउंडेश ऑफ इंडिया की कार्यक्रम निदेशक सोना शर्मा एवं एसएम सहगल फाउंडेशन के संचार निदेशक पूजा मुराद ने संयुक्त रूप से कहा कि संगीत और मनोरंजन परिवर्तन के संदेश को फैलाने में बेहद प्रभावी हैं.

गीत-संगीत के साथ हम चेंज के स्थानीय चैंपियनों के साथ-साथ मैं कुछ भी कर सकती हूं के दर्शकों को याद दिलाना चाहते हैं कि हम जल्द ही डॉ स्नेहा माथुर के साथ नए मुद्दों का सामना करने का जा रहे है.” मैं कुछ भी कर सकती हूं” की कहानी युवा डॉक्टर डॉ स्नेहा माथुर की प्रेरणादायक जीवन यात्रा के आसपास घूमती हैं, जो मुंबई में अपने आकर्षक करियर को पीछे छोड़ अपने गांव में काम करने का फैसला करती हैं. शो सभी के लिए स्वास्थ्य देखभाल और बेहतरीन गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए डॉ स्नेहा के आन्दोलन पर केंद्रित है. उनके नेतृत्व में, गांव की महिलाएं सामूहिक कार्रवाई के माध्यम से अपनी आवाज उठाती है.


मैं कुछ भी कर सकती हूं शो के निर्माता फिरोज अब्बास खान कहते हैं, “गीत-संगीत’ उन सभी लोगों के लिए एक संगीत श्रद्धांजलि है, जो जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने के लिए काम करते हैं. ये संगीत कार्यक्रम उस बदलाव का विस्तार है, जिसे हम कथा के माध्यम से लाने का प्रयास करते हैं.” गौरतलब है कि यह शो राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक साबित हुआ है, जिसे 13 अलग-अलग भारतीय भाषाओं में डब करके कई बार प्रसारित किया गया. इसे पूरे देश में 216 एआईआर स्टेशनों पर भी प्रसारित किया गया है. दूसरे सीजन में महिलाओं के साथ युवाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया था. इस बार, पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा समर्थित है. ताकि इस लोकप्रिय शिक्षण कार्यक्रम का बहुप्रतीक्षित तीसरा सीजन प्रोड्यूस हो सके.
इस क्रम में पॉपुलेशन फाउंडेश ऑफ इंडिया, एसएम सहगल फाउंडेशन और रेडियो स्नेही के तरफ से चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ संगीता चौधरी,शिक्षा के क्षेत्र में गीता देवी, साहित्य के क्षेत्र में आरती आलोक वर्मा और नीलम श्रीवास्तव, प्रशासनिक क्षेत्र में आफसा प्रवीण, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रीति श्राफ, शोभा कुमारी और डॉ सरोज सिंह, फाइन आर्ट के क्षेत्र डेजी रानी, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ सुशीला पांडेय और शर्मिला कुमारी, खेल के क्षेत्र राधा कुमारी और अमृता कुमारी, निशा कुमारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस मौके पर अतिथि के तौर पर अर्चना अरमानी, नीलम श्रीवास्तव, डॉ संगीता चौधरी, अफसा प्रवीण, सारदा चौधरी, श्वेता जी, आरती आलोक, सोनी देवी, डॉ प्रजापति त्रिपाठी,डॉ रंजन कुमार शर्मा, डॉ ब्रजेश सिंह, डॉ मली अहमद, डॉ नितेश कुमार रेडियो स्नेही के मधुसूदन पंडित, जगदीश सिंह,विकास कुमार, गोविंद कुमार, अनंत सिंह,राजीव गुप्ता, शालू कुमारी, चांदनी तिवारी के साथ हज़ारों छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण लोग मौजूद थे.

Related

Tags: पटना महिला सशक्तिकरण

Post navigation

Previous: अरुण सिंह’ बंटू’ जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति के सदस्य मनोनीत
Next: एक सप्ताह से लिंक फेल, परेशान हैं बैंक ग्राहक

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.