Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • अब ग्राम प्रधान भी सेहत को लेकर जागरूक करेंगे
  • Featured Story
  • देश दुनिया

अब ग्राम प्रधान भी सेहत को लेकर जागरूक करेंगे

ग्राम प्रधान चाह ले तो गांव का हर स्तर पर विकास कर और करवा सकता है. चिकित्सा, शिक्षा, सफाई, पेयजल, सम्पर्क मार्ग आदि को वह अपने गांव में बेहतर बना सकता है.
Central Desk 2 December, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Health_Prayag

प्रयागराज से आलोक श्रीवास्तव

ग्राम प्रधान वह व्यक्ति है, जो चाह ले तो गांव का हर स्तर पर विकास कर सकता है और करवा सकता है. चिकित्सा, शिक्षा, सफाई, पेयजल, सम्पर्क मार्ग आदि को वह अपने गांव में बेहतर बना सकता है.

जिस काम के लिए उसके फंड में धन नहीं है, उसके लिए भी वह शासन स्तर पर बात कर सकता है. कुल मिलाकर कहें तो प्रधान विकास की चतुर्दिक सीढ़ी है, बस ईमानदारी, कर्मठता, पारदर्शिता औऱ नियत का साफ होना जरूरी है.ग्राम प्रधानों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना से जोड़ने का पहल करके सरकार ने सही दिशा में सकारात्मक कदम उठाया है.

यदि प्रधानों ने इस मिशन में रुचि ले ली तो गांवों को सेहतमंद होने से कोई नहीं रोक सकता. सेहत का दुरुस्त होना विकास का रास्ता खोलता है. पूर्व में प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण समिति का गठन किया गया था.

उस दौरान महसूस किया गया कि समितियां बेहतर ढंग से कार्य कर सकती हैं, यदि उसमें प्रधान अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए. इसी दृष्टिकोण के आधार पर प्रदेश के 25 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में एक दिन का प्रधान सम्मेलन का आयोजन 28 नवम्बर को किया गया. इस दौरान प्रधानों से उम्मीद की गई, प्रशिक्षण दिया गया और सजगता का पाठ पढ़ाया गया.

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी ग्राम प्रधानों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित की जाने वाली सेहत से संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी देना और और स्वास्थ्य के मुद्दे पर सजग बनाना था, जिससे वे खुद तो जागरूक बनें ही गांवों की जनता को अधिक से अधिक स्वास्थ्य संबंधी लाभ लेने के लिए प्रेरित कर सकें.

हकीकत भी यही है कि यदि ग्राम प्रधान किसी विषय में रुचि ले ले तो गांवों को विकास से रोक पाना संभव नहीं है. कार्यक्रम का मूल उद्देश्य ही जानकारी देना है.

इसलिए इस बारे में विस्तृत रूप से जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद सिंह ने सभी प्रधानों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों और नवीन योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें इस बात का एहसास दिलाया कि जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने और समुदाय को प्रेरित करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है.

उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के अंतर्गत आने वाली धनराशि और उसके व्यय के बारे में भी सभी प्रधानों को जानकारी दी, जिससे समिति में उपलब्ध धन का स्वास्थ सेवाओं को और मजबूत करने के लिए बेहतर ढंग से उपयोग में लाया जा सके.

यह कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी प्रेम रंजन सिंह की देखरेख में हुआ. इसमें जिला पंचायती राज अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी और प्रधानों ने भाग लिया.

Related

Tags: विकास समिति सफाई स्वास्थ्य योजना

Post navigation

Previous: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
Next: जयप्रभा सेतु के पास मिले शव की हुई शिनाख्त

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.