Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • कानपुर में देर रात पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 100 घायल
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

कानपुर में देर रात पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 100 घायल

हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस शुक्रवार देर रात सवा एक बजे के आसपास कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास पटरी से उतर गई. एएनआई के अनुसार, पूर्वा एक्सप्रेस के सभी 12 कोच पटरी से उतर गए, जबकि उनमें से 4 कोच पूरी तरह पलट गए. घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है.
News Desk 20 April, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
POORVA_EXPRESS

कानपुर। हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस शुक्रवार देर रात सवा एक बजे के आसपास कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास पटरी से उतर गई. एएनआई के अनुसार, पूर्वा एक्सप्रेस के सभी 12 कोच पटरी से उतर गए, जबकि उनमें से 4 कोच पूरी तरह पलट गए. स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस हादसे में लगभग 100 लोग घायल हुए हैं. 45 सदस्यों वाली एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है, राहत और बचाव कार्य जारी है. 

Poorva Express derailment: One National Disaster Response Force (NDRF) team of 45 persons has reached the spot. Rescue operation underway. pic.twitter.com/b69w3AiwnB

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 19, 2019

घायल यात्रियों का प्राथमिक इलाज कराया गया. कुछ को इलाज के लिए पास के ही अस्पतालों में भिजवाया गया. कानपुर के अलावा इलाहाबाद से दुर्घटना राहत ट्रेन और वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम मौके पर रवाना कर दी गई. इधर, जानकारी मिलते ही शहर पुलिस अलर्ट हो गई. एसपी ग्रामीण कई थानों की फोर्स के साथ हादसा स्थल पर पहुंच गए. कई एंबुलेंस भिजवाई गईं. वहीं, घायल यात्रियों को बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने के लिए हैलट में भी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं कर दी गईं.
कानपुर के डीएम विजय विश्वास पंत ने बताया कि अभी तक किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है. बचाव कार्य जारी है. यात्रियों को कानपुर ले जाने के लिए बसें लगाई गई हैं. हादसे के चलते कानपुर में हमसफर और शिव गंगा समेत तीन ट्रेनें खड़ी हैं. इसके अलावा इलाहाबद जोन में करीब 32 ट्रेनें जहां की तहां रोक दी गई हैं. शनिवार दोपहर 12 बजे तक रेल संचालन बहाल होने की उम्मीद है. घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

घटना स्थल पर सुबह का नजारा 

Kanpur: Morning visuals from the spot where 12 coaches of Poorva Express, plying from Howrah to New Delhi, derailed near Rooma village at around 1 am today. No casualties reported. pic.twitter.com/sFw0jZvVib

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 20, 2019

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वे यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए ट्रेन की व्यवस्था कर रहे हैं. रेलवे ने यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है. ये नंबर (033) 26402241, 26402242, 26402243, 26413660 हैं. साथ ही रेलवे ने कानपुर और इलाहाबाद के लिए 1072 हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है.

Related

Tags: इलाहाबाद कानपुर ट्रेन नई दिल्ली रेल हादसा हावड़ा

Post navigation

Previous: प्रशिक्षण के चौथे दिन 24 कर्मी गैरहाजिर
Next: ‘ताज महल बनवा दा राजा बलिया में’

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.