‘ताज महल बनवा दा राजा बलिया में’

बलिया। आइटम सॉन्ग ‘ताज महल बनवा दा राजा बलिया में’ यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है. भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन संभावना सेठ का जादू उनके चाहने वालों के सर चढ़ कर बोल रहा है. गाने में संभावना सेठ अपने डांस का जौहर दिखाती हुई नजर आ रही हैं. भोजपुरी के इस हिट आइटम सॉन्ग को कल्पना सिंह ने गाया है. गाने को म्यूजिक और लिरिक्स अशोक कुमार दीप ने दिए हैं. वैसे संभावना ने यह आइटम पूर्वांचल टाकीज की फिल्म सौगंध के लिए पेश किया है.