Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचरियों की हड़ताल से ठप हो गया है सारा काम
  • देश दुनिया

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचरियों की हड़ताल से ठप हो गया है सारा काम

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचारी शुक्रवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे. सभी काउंटर और कार्यालय बंद होने से विवि का काम पूरी तरह ठप रहा. शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है. 16 मार्च से परीक्षा भी है, उसमें भी बाधा आती दिख रही है.
News Desk 3 March, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
ALLAHABAD_UNIVERSITY

कर्मचारियों ने कहा, कुलपति को हटाने तक चलता रहेगा उनका आंदोलन

इलाहाबाद। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचारी शुक्रवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे. सभी काउंटर और कार्यालय बंद होने से विवि का काम पूरी तरह ठप रहा. शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है. 16 मार्च से परीक्षा भी है, उसमें भी बाधा आती दिख रही है. उधर, कर्मचारी यूनियन के नेता डॉ. संतोष सहाय व छात्र नेता राणा यशवंत के बीच मारपीट के मामले ने आग में घी का काम किया है और आंदोलन और तीखा हो गया है.

इस वारदात के बाद कर्मचारियों ने कहा है कि आंदोलन कुलपति को हटाने तक जारी रहेगा. इस विश्वविद्यालय में कई विद्वान कुलपति आए और सभी ने कर्मचारियों की बातों को सुना तथा समस्याओं का समाधान किया. लेकिन ये कुलपति तो आंदोलन खत्म करवाने के लिए कर्मचारियों को छात्रों से पिटवा रहे हैं. राणा यशवंत पर आरोप है कि उन्होंने आंदोलन खत्म करने के लिए कर्मचारी नेता पर दबाव बनाया और सफल न होने पर मारपीट की. राणा ने कहा था कि कुलपति अच्छा काम कर रहे हैं और तुम सब हड़ताल कर रहे हो. मामला बढ़ने पर राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा और उपाध्यक्ष आदिल हमजा ने कर्मचारी नेता पर हमले की निंदा की है और मांगों को लेकर हो रहे आंदोलन का समर्थन किया है. शिक्षक संघ ने भी हमले की निंदा के साथ आंदोलन के समर्थन में पत्र कुलपति को सौंपा है और उनसे मांगों को मानने के लिए कहा है. कर्मचारियों से भी हड़ताल खत्म करने की भी अपील की है, जिसे कर्मचारियों ने नहीं माना है. ये आंदोलन अब राजनीतिक रंग भी लेता जा रहा है. शुक्रवार को शहर उत्तरी के भाजपा प्रत्याशी हर्ष वाजपेयी और शहर पश्चिमी से सपा-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार व विवि की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया.

  • 2005 से जितने भी संविदा कर्मी हैं, उन्हें स्थाई किया जाए
  • विवि में काम कर रहे कर्मचारियों के एरियर का भुगतान तुरन्त हो
  • मृतक आश्रित कोटे से जिन्हें नौकरी नहीं मिली है, उन्हें नौकरी दी जाए
  • रोका गया प्रमोशन बहाल किया जाए
  • कार्यरत सभी कर्मचारियों को स्थायीकरण के आदेश के साथ देय तिथि से एसीपी व एमएसीपीएस का तुरन्त लाभ मिले आदि सहित 15 मांगें हैं.

Related

Tags: इलाहाबाद कर्मचारी कुलपति छात्र विश्वविद्यालय

Post navigation

Previous: गुण्डे माफिया हाथी पर बैठकर घूम रहे हैं – अमित शाह
Next: 19 मार्च को होगी सीजीएल तीसरे चरण की परीक्षा

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.