Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बैरिया शहीद स्मारक पर 18 अगस्त 1942 के शहीदों को किया गया नमन
  • VIRAL न्यूज़
  • बैरिया

बैरिया शहीद स्मारक पर 18 अगस्त 1942 के शहीदों को किया गया नमन

Remote Desk 18 August, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Shaeed Naman

बैरिया,बलिया. 18 अगस्त 1942 के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को शहीद दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर फूलमाला चढ़ाकर अमर शहीदों को नमन किया गया.


परम्परा के अनुसार सर्वप्रथम बैरिया के थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने विधिवत पूजा अर्चना कर शहीद स्मारक पर चादर चढ़ाकर उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से शहीदों को नमन किया. उसके बाद राजनैतिक दलों, सेनानी संगठन समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया.


भाजपा की तरफ से सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद भरत सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू,राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य विजय बहादुर सिंह के अलावा विधायक सुरेन्द्र सिंह के तरफ से उनके पुत्र विद्याभूषण सिंह हजारी ने शहीद स्मारक पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया.


नगर पंचायत बैरिया की तरफ से अध्यक्ष शांति देवी, अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मनटन, अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए.


समाजवादी पार्टी की तरफ से वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक सुभाष यादव, संजय उपाध्याय आदि ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया.

 


कांग्रेस की तरफ से विनोद सिंह, सीबी मिश्र, पीयूष मिश्र आदि ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए. सैनिक संगठन के तरफ से जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में भूतपूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर अमर शहीदों को सैल्यूट कर श्रधांजलि दिया.इसके अलावा प्रधान संगठन के तरफ से प्रधान संगठन के अध्यक्ष रौशन गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानों ने शहीदों को श्रद्धा के फूल चढ़ाए.

 

नागाजी सरस्वती विद्यामन्दिर भोजापुर,द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया, लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया के तरफ से श्रद्धा के फूल चढ़ाया गया. बहुजन समाजपार्टी के तरफ से अंगद मिश्र आदि ने श्रद्धांजलि दिया.

63 साल की टूटी परम्परा तहसील प्रशासन ने किया भूल सुधार

पिछले 63 वर्षों से सेनानियों व सेनानी आश्रितों के संगठन के सदस्यों के बैरिया शहीद स्मारक पर पहुंचने पर स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल का तहत उपजिलाधिकारी बैरिया व क्षेत्राधिकारी बैरिया बलिया सदस्यों को चिरैया मोड़ तिराहा से रिसीव करके उन्हें शहीद स्मारक तक ले जाते थे. वहां जब सेनानी संगठन के लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर लेते थे तब उन्हें बैरिया तहसील में ले जाकर उनको जलपान व सम्मान के बाद चिरैया मोड़ तक छोड़कर बांसडीह के लिए विदा कर देते रहे है लेकिन इस साल ऐसा कुछ नही हुआ.
इस बार बैरिया नगर पंचायत के ईओ आशुतोष ओझा सेनानी संगठन के लोगो का स्वागत कर उन्हें अंग वस्त्रम से सम्म्मनित किये. सेनानी संगठन की अगवानी और सम्मान नहीं होने, प्रोटोकाल का पालन नहीं होने के संदर्भ में जब एसडीएम बैरिया से सम्पर्क नहीं हो सका तब तहसीलदार शिवसागर दुबे ने कहा कि जानकारी नहीं होने के कारण यह चूक हुई है. जब जानकारी हुई तो सेनानी संगठन के लोगो को आग्रह करके तहसील में बुलाया गया, उन्हें सम्म्मनित किया गया, भूल के लिए माफी मांगी गयी, इसके बाद उन्हें वापस भेजा गया.


सैनानियों ने व्यक्त किया दुख कहा टूट रही हैं परम्पराएं

सेनानी संगठन के अध्यक्ष रामविचार पांण्डेय ने श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद दुख व्यक्त करते हुए कहा कि परम्परायें टूट रही है. पहले यहा मंच लगता था, सूचना विभाग प्रदर्शनी लगाता था लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है. श्रद्धांजलि की रस्म अदायगी हो रही है. मधुबनी निवासी पूर्व शिक्षक शम्भूनाथ तिवारी ने कहा पूर्व में सत्ता पक्ष व विपक्ष मंच पर एक साथ इकट्ठा होते थे, हजारों की भीड़ होती थी, सत्ता पक्ष के सामने विपक्ष उनके कमी को कहते थे और सत्ता पक्ष में सुनने की छमता होती थी, आज न तो सुनने की छमता है और न सर्वदलीय मंच लग रहा है.


इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. आश्रित संगठनों के साथ आये सांस्कृतिक मंडली ने नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत कर आजादी की लड़ाई का दृश्य प्रस्तुत किया. उक्त मौके पर शिवकुमार कौशिकेय,योगेंद्र प्रसाद,पारस नाथ,महेन्द्र सिंह,विजय बहादुर सिंह,महेन्द्र हलवाई आदि उपस्थित रहे.


(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Related

Tags: बलिया बैरिया शहीद

Post navigation

Previous: मुसलमानों को हो चुका है विश्वास, भाजपा कर रही उनका पूर्ण विकास- दानिश आज़ाद
Next: बांसडीह पहुंचे सेनानियों का एसडीएम और सीओ ने किया अभिनंदन, जानिए क्यों खास है आज का दिन

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.