Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बांसडीह पहुंचे सेनानियों का एसडीएम और सीओ ने किया अभिनंदन, जानिए क्यों खास है आज का दिन
  • VIRAL न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह पहुंचे सेनानियों का एसडीएम और सीओ ने किया अभिनंदन, जानिए क्यों खास है आज का दिन

Remote Desk 18 August, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bansdih SDM

बांसडीह,बलिया. 18 अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर परंपरा के अनुसार बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पांडेय के नेतृत्व में सेनानियों और उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल बांसडीह पहुंचा. प्रशासन की तरफ से SDM बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य, CO प्रीति त्रिपाठी ने उनका अभिनन्दन किया. शहीद रामदहीन ओझा स्मारक समिति के संयोजक प्रतुल कुमार ओझा ने भी सेनानियों एवं उत्तराधिकारियों के दल का माल्यार्पण कर स्वागत किया. शहीद रामदहीन सप्तर्षि द्वार पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात बांसडीह डाकबंगला स्थित शहीद पंडित रामदहीन ओझा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया गया.


इस मौके पर बांसडीह पहुंचे स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पांडेय ने कहा कि आज सेनानियों, शहीदों के द्वारा देश की आजादी हेतु दिये गये बलिदान से प्रेरणा लेने की जगह वर्तमान युवा पीढ़ी उनको भुलाती जा रही है जो बिल्कुल सही नहीं है.


उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य ने कहा कि यह देश सेनानियों के ऋण से उऋण नहीं हो सकता. आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे है यह शहीद सेनानियों के बलिदान और उनके संघर्ष से सम्भव हो सका है. CO बांसडीह प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि देश की आजादी में बलिया की अहम भूमिका रही जिसे भूला नहीं जा सकता, ‘सौभाग्य है कि मुझे बांसडीह का चार्ज मिला है, बागी धरती को सलाम करती हूँ’

.

आज के दिन का इतिहास गौरवशाली है. 13 से 18 अगस्त 1942 के बीच जिले के सभी डाकघर, रेलवे स्टेशन लूट लिए गए. वहीं सहतवार और बांसडीह थाने में आग लगा दी गई. नरहीं के थाने को भी लूट लिया गया. शुरू में अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन इससे आजादी के मतवालों का गुस्सा भड़क उठा.


बलिया के आक्रोश की बात हो तो 18 अगस्त को रसड़ा और बैरिया थाने पर हुई घटनाओं ने बड़ी भूमिका निभाई. बैरिया थाने पर नौजवानों के जत्थों ने तिरंगा फहराने की तत्कालीन भारतीय थानेदार से अनुमति मांगी लेकिन उसने अनुमति नहीं दी. बाद में उसने षड्यंत्र के तहत अनुमति दी.नारायण गढ़ निवासी कौशल किशोर सिंह नामक बीस वर्षीय युवा तिरंगा फहराने के लिए नौजवानों के साथ आगे बढ़ गया लेकिन उन्हें पुलिस ने गोली मार दी.


कौशल किशोर के रक्त से रंगा वह तिरंगा बलिया के अभिलेखागार में रखा गया उनकी शहादत से गोलियों की बौछार के बीच तीन तरफ से थाने को घेर कर खड़ी भीड़ का गुस्सा और भड़क गया. गोलियां चलती रहीं, देखते ही देखते बाइस लोग यहां शहीद हो गए, किंतु लोगों ने थाने पर तिरंगा फहराकर ही दम लिया.


बैरिया थाने के एक तरफ पानी भरा हुआ था. मूसलाधार बारिश हो रही थी. पूरे इलाके में जिसने भी जहाँ सुना कि थाने पर इतने लोग वीरगति को प्राप्त हो गए हैं, वह थाने की ओर बढ़ चले. लोगों ने इसके बावजूद थाने में मौजूद पुलिसवालों के परिवारों से बदसलूकी नहीं की.
यहां का गौरवशाली इतिहास नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. इस अवसर पर शिवकुमार कौशिकेय, सुनील कुमार सिंह, गंगासागर सिंह,जैनेंद्र पांडेय,कौशल गुप्ता, नरेंद्र सिंह, जाकिर हुसैन,सोनम बिंद,आशीष तिवारी,कन्हैया प्रसाद,नरेंद्र ओझा,पूर्व चेयमैन सुनील सिंह बबलू,पूर्व प्रधान अरुण सिंह,कन्हैया प्रसाद,सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे. प्रतुल कुमार ओझा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया.


(बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट)

Related

Tags: बलिया बांसडीह शहीद

Post navigation

Previous: बैरिया शहीद स्मारक पर 18 अगस्त 1942 के शहीदों को किया गया नमन
Next: अब 20 को रहेगा मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश

ये भी पढ़ें

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.