Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. कबड्डी का मैच देख रहे एक युवक पर नकाबपोश बदमाशों गोली चला दी। दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव स्थित राजवंशी देवी बाल विद्यालय परिसर में शनिवार की शाम कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी. तभी नकाबपोश बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और कबड्डी देख रहे सोनू यादव (21 वर्ष) पुत्र विनोद यादव निवासी दलन छपरा को गोली मार दी। सोनू यादव के पीठ में दो गोली लगी जिससे वह वहीं गिर पड़ा।
फायरिंग की घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कबड्डी मैच बंद हो गया। वहीं अफरातफरी का फायदा उठाते हुए दोनों हमलावर आसानी से भाग गए।
गांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में कबड्डी मैच का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया था। कबड्डी मैच देखने के लिए शनिवार की शाम सोनू यादव भी पहुंचा था जिस पर नकाबपोश युवकों द्वारा गोली चला दी गई।
सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान विद्यासागर यादव व अन्य लोगों ने सोनू यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल सोनू को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सदर अस्पताल के चिकित्सको ने उसकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक सोनू का वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों की पहचान करने व घटना के साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। गोली किन कारणों से चली है।उसकी जांच में पुलिस लगी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी लचर हो गई है जिसका फल है की दिनदहाड़े सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में बेखौफ बदमाश युवकों द्वारा गोली मारकर युवक का हत्या का प्रयास किया गया। इस मामले में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।
थानाध्यक्ष दोकटी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


