रेवती में दुष्कर्म का विरोध करने पर गर्भवती को चाकू घोंपा

बलिया लाइव ब्यूरो

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में गर्भवती व विकलांग महिला से रविवार को तड़के दुष्कर्म का प्रयास किया गया. इस हरकत का विरोध करने पर शातिर ने उस महिला को चाकू घोंप दिया. गंभीर हालत में जिले के डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है. मालूम हो कि पीड़िता चार बच्चों की मां है.

इसे भी पढ़ें – 15 को स्वतंत्रता दिवस, 18-19 को बलिदान दिवस
रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को सुबह गर्भवती व विकलांग महिला अपने घर में लेटी थी. घर के अन्य सदस्य दैनिक क्रिया के के लिए बाहर गए थे. इसी बीच मौका देख कर पड़ोस का एक युवक घर के अंदर घुस गया. उसने उक्त महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. विकलांग महिला ने इसका जबरदस्त विरोध किया. विरोध करने पर उस युवक ने गर्भवती महिला को चाकू घोंप दिया.

इसे भी पढ़ें – बीएसएनएल का धमाकेदार आफर, दिन भर करें फ्री में बात

खून से लथपथ पीड़िता छटपटाने लगी. परिजन एवं पड़ोसी आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती ले गए. गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. सदर चिकित्सालय में हालत में सुधार न होते देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – सीमेंट लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी, ट्रेनों का संचालन बहाल

उधर, घायल महिला के भाई की तहरीर पर रेवती पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 / 324 इत्यादि के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद आरोपी युवक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें –बलिया लाइव पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा पढ़ी गईं – 10 खबरें

2 Replies to “रेवती में दुष्कर्म का विरोध करने पर गर्भवती को चाकू घोंपा

Comments are closed.