Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • जिस पर कार्यकर्ताओं का भरोसा नहीं, नेता कहलाने का हक नहीं : राम गोविंद
  • Featured Story
  • जिला जवार

जिस पर कार्यकर्ताओं का भरोसा नहीं, नेता कहलाने का हक नहीं : राम गोविंद

नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि उनको जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों के बारे में बताना होगा.
Central Desk 5 March, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SPWorkersMeet_Bansdih1

बांसडीह : समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता बैठक में बांसडीह के विधायक और सूबे के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का अलग ही तेवर दिखा. सपा कार्यकर्ताओं से सीधे सीधे कहा कि जिस नेता पर कार्यकर्ताओं का भरोसा नहीं उसे नेता कहलाने का हक नहीं.

समाजवादी पार्टी के ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा के कैम्प कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष ने आक्रामक तेवर में कहा कि ‘ हम जुल्मोसितम मिटायेंगे, उम्मीदें हमारी जिन्दा हैं.उनसे भी कहो बाहर निकलें, जो आस लगाए बैठे हैं.’

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो प्रदेश और देश में धर्म-जाति के नाम पर नंगा नाच किया जा रहा है यह शायद इतिहास में सबसे वीभत्स रूप होगा. हमें किसी भी कीमत पर 2022 का चुनाव जीतकर प्रदेश में सरकार बनानी हैं.

 

 

प्रदेश की जनता को अच्छी सरकार देना हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपना है. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास के सारे कार्य ठप हैं. कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आये दिन हत्या, लूट, बलात्कार आम बात हो चुकी है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओ को नष्ट किया जा रहा है. मौजूदा दौर में जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है. नौजवान बेरोजगार हैं, किसान बदहाल हैं. व्यापारी परेशान है.

उन्होंने कहा कि सरकार के पास इसके निदान के कोई कार्यक्रम नहीं है. लोगों का ध्यान बंटाने के लिए आपस में लड़ाया जा रहा है. ऐसे पाखंडी राजनीति करने वालों के मंसूबो को बेनकाब करने की जिम्मेदारी सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर है.

 

नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि उनको जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों के बारे में बताना होगा. जनता को जागरूक कर पिछली सरकार की उपलब्धियों को बताना होगा.

चौधरी ने कहा कि पिछले दिनों बाढ़, अतिवृष्टि से जो फसलें बर्बाद हुई, सुरहाताल के किनारे के गांव भी तबाह हो गए. धान की फसल बर्बाद हुई. किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए.

उन्होंने कहा कि इसको उन्होंने दो-दो बार विधानसभा में भी उठाया लेकिन अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला. वहीं, सपा की सरकार में हुए अतिवृष्टि, ओला, से हुए नुकसान की पूरी भरपाई की गई थी.

छात्रनेता अतुल कुमार पाण्डेय ने छात्रवृति की समस्या पर कहा कि पूरे प्रदेश में छात्रों के साथ छात्रवृति के नाम मज़ाक उड़ाया गया है. छात्रवृति के नाम पर 10-20 और 50 रुपये भेजे गये.

सपा सरकार में बलिया रहा अव्वल

सपा सरकार में प्रदेश में विकास के बारे में सब जानते हैं. सपा सरकार में बलिया विकास में अव्वल रहा. उसमें बांसडीह विधानसभा क्षेत्र पहले नंबर पर रहा. बलिया में चौड़ी सड़कें, यूनिवर्सिटी, गंगा-घाघरा नदी पर दो-दो पुल, सभी सपा सरकार की देन हैं.

बैठक में हरेंद्र सिंह, डॉ हरिमोहन सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, बिहारी पांडेय, हीरालाल वर्मा, अभय सिंह, राकेश तिवारी छोटे, संकल्प सिंह, अभिषेक मिश्रा, सज्जाद अनवर, विवेक तिवारी, रजनीश पांडेय, चन्द्रशेखर यादव, रमेश सिंह, लव कुमार सिंह आदि भी मौजूद थे.

इनके अलावा कौशल पांडेय, शिवानंद दुबे, नंदलाल यादव, अनिल यादव, प्रेम बिंद, मणि प्रकाश श्रीवास्तव, नजररूद्दीन नामी, मैनुद्दीन, बदरूद्दीन मोला, राजू पटेल, बीरबल राजभर, अरविंद राजभर, रामलक्षन राजभर भी उपस्थित थे. अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष छितेश्वर सिंह तथा संचालन रविंद्र सिंह ने किया.

Related

Tags: नेता प्रतिपक्ष बांसडीह भाजपा सरकार राम गोविंद चौधरी समाजवादी पार्टी

Post navigation

Previous: शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय में भाजपा की बैठक
Next: सीएचसी और पीएचसी के साथ ही मरीजों की परेशानियां भी कायम

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.