Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • UP लाइव
  • महिला विकास मंच की पहल पर यौन शोषण मामले में बालिका गृह की प्रभारी वंदना गुप्ता गिरफ्तार
  • UP लाइव

महिला विकास मंच की पहल पर यौन शोषण मामले में बालिका गृह की प्रभारी वंदना गुप्ता गिरफ्तार

पटना के गायघाट महिला रिमांड होम में रहने वाली लड़कियों और युवतियों के यौन शोषण मामले में छह महीने से अधिक समय तक चली जांच के बाद पटना पुलिस ने शनिवार को बालिका गृह की प्रभारी (अधीक्षक) वंदना गुप्ता को गिरफ्तार किया.
Central Desk 31 August, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
On the initiative of Mahila Vikas Manch, Vandana Gupta, in-charge of the girl's home, arrested in the sexual abuse case

–बहुत जल्द पूर्णिया सेल्टर होम के कई मामलों का खुलासा भी किया जाएगा,वहाँ की स्थिति और भी भयावह
पटना. पटना के गायघाट महिला रिमांड होम में रहने वाली लड़कियों और युवतियों के यौन शोषण मामले में छह महीने से अधिक समय तक चली जांच के बाद पटना पुलिस ने शनिवार को
बालिका गृह की प्रभारी (अधीक्षक) वंदना गुप्ता को गिरफ्तार किया. उन्हें पूछताछ के लिए महिला थाना बुलाया गया था. पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और फिर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

उक्त मामले पर सबसे पहले पहल महिला विकास मंच द्वारा किया गया. महिला विकास मंच के  प्रयासों का नतीजा है कि वंदना गुप्ता की गिरफ्तारी हुई है.

 

न्यायालय के इस फैसले का स्वागत करते हुए महिला विकास मंच ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें पूरे संगठन के तरफ से न्यायालय व सरकार को धन्यवाद दिया गया. साथ ही आगे भी ऐसे मामलों में न्यायालय त्वरित हस्तक्षेप करने की बात कही और जल्द जल्द शोषितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया.

 

महिला विकास मंच द्वारा बहुत जल्द पूर्णिया सेल्टर होम के कई मामलों का खुलासा भी किया जाएगा, वहां की स्थिति और भी भयावह है. संगठन बिहार भर में कार्य कर रहा है और अब इसे सरकार और प्रशासन के सहयोग की भी जरूरत है.

 

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए संरक्षक वीणा मानवी ने कहा वंदना गुप्ता की अरेस्टिंग होने ने हमे खुशी है लेकिन इस मामले में कई अन्य लोग भी संलिप्त हैं जिसकी पूरी जांच होनी चाहिए.

 

वंदना गुप्ता के अलावा कई अन्य लोग हैं जो अपने रसूख का फायदा उठा बचे हुए हैं जिनकी गिरफ्तारी भी जरूरी है साथ ही हमारा मकसद था उन 300 बच्चों की समुचित सुरक्षा. उन्होंने बताया आज वंदना गुप्ता के जगह कोई दूसरी महिला भी आएगी तो पुनः वही वही चीज होगी. लड़कियों को बाहर भेजा जाता था और यह बात हकीकत है.

 

महिला विकास मंच ने सरकार से कुछ मांगे रखी है कि इतने बड़े संख्या बच्चे या महिलाएं यहां रहती हैं जिसमें एक वार्डन से काम नहीं चलेगा हर 25 बच्चियों पर एक वार्डन और 10 वार्डन पर एक सीनियर वार्डन और फिर एक मुख्य वार्डन हो जिसकी रिपोर्टिंग सरकार सीधे खुद से ले ऐसी कोई व्यव्यस्था सरकार द्वारा हों.

 

महिला विकास मंच की अध्यक्ष अरुणिमा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला विकास मंच जैसी अन्य कई संस्थाएं भी महिला उत्पीड़न के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं. इन सभी को मिला कर एक निगरानी कमेटी बनाई जो समय समय पर सेल्टर होम के अंदर जा कर लड़कियों व महिलाओं से जा कर मिल सके. ताकि जब बाहर के लोग आना जाना और बच्चों से मिलना शुरू करेंगे तो उनका भय कम होगा,संगठनों को वर्कशॉप आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोटिवेशनल क्लासेस आयोजित करने की परमिशन दी जाय. जिससे बच्चों का समुचित विकास हो सके और पारदर्शिता बनी रहे जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सकता है.

 

प्रवक्ता उषा जी ने कहा कि सरकार इस में पहले चरण में उन्होंने लापरवाही की थी लेकिन दूसरे चरण में सरकार प्रशासनिक टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारा साथ दिया और इसके लिए हम सरकार में आभारी हैं.

 

संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शशिधर मिश्रा जो कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के भी प्रभारी हैं उनके द्वारा यह निर्णय लिया गया कि अगर सरकार हमें इजाजत दें तो जितनी भी तरह की फर्स्ट एड वाली दवाइयां हैं वो सेल्टर होम में बच्चों को प्रोवाइड करेंगे जो भी सर्दी खांसी बुखार कुपोषण की शिकार लड़कियां होती है. उन्हें काफी लाभ मिलेगा और उनके समय समय तमाम शेल्टर होम में हेल्थ चेकअप का आयोजन किया जा सकता है.

मौके पर राष्ट्रीय सचिव पंकज सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फाहिमा खातून ने भी सरकार और प्रशासन के कार्य प्रणाली को सराहा व धन्यवाद दिया साथ ही पूरे संगठन के तरफ से लीगल एडवाइजर मीनू कुमारी के अथक प्रयासों का नतीजा बताया व उन्हें भी ध्यानवाद दिया.

 

महिला विकास मंच के रोजगार विंग की अध्यक्ष प्रीति विमल ने भी सरकार से ये अपील की है कि हमे पूरे बिहार के सेल्टरहोम के तमाम बच्चियों को कढ़ाई, सिलाई व अन्य रोजगार परक विषयों को सिखाने की परमिशन दी जाय ताकि समाज मे उत्थान में हमारा भी कुछ योगदान हों.
(सर्वेश कश्यप की रिपोर्ट)

Related

Tags: #abusecase #arrested #initiative #Mahila #sexual #VandanaGupta #VikasManch

Post navigation

Previous: बाढ़ पीड़ितों के साथ राजनीति, सड़क के किनारे रहने को मजबूर
Next: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में नगर पंचायत चुनाव को लेकर हुई चर्चा

ये भी पढ़ें

IPS Tarun Gaba
  • Front Page
  • UP लाइव

लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बने आईपीएस तरुण गाबा, सीबीआई में लंबे समय तक काम कर चुके हैं

General Desk 28 July, 2026
Jauhar University
  • Front Page
  • UP लाइव

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत, फिलहाल नहीं चलेगा बुल्डोजर!

General Desk 27 July, 2026
सांकेतिक चित्र
  • Accident
  • UP लाइव
  • जिला जवार

Ballia-रोजगार के लिए मुंबई गए युवक की फैक्ट्री में करंट लगने से मौत, गांव में शोक

General Desk 4 July, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.