Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. रोजगार के लिए उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव से मुंबई गए ज्ञान सागर मिश्रा (25) पुत्र उमा मिश्रा की फैक्ट्री में काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा 2 जुलाई की शाम का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, ज्ञान सागर रोजगार की तलाश में कुछ समय पहले मुंबई गए थे और एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ज्ञान सागर चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों ने बताया कि उनका शव एंबुलेंस से मुंबई से पैतृक गांव लाया जा रहा है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


