Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • बतकही
  • धर्म का धंधा और धंधे का धर्म
  • बतकही

धर्म का धंधा और धंधे का धर्म

पानी ही हमारे लिए तीर्थ है...... मातृस्वरूपा है.... अगर उस पानी को बचाने के लिए हम समय रहते नहीं चेते तो खामियाजा आने वाली पीढ़ियां भुगतेंगी..... हमारी पीढ़ी को इतिहास नदियों के सामूहिक संहारक के रूप में याद करेगा.....
News Desk 16 October, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

भारत एक धर्म प्रधान देश है…. धंधा धर्म को विस्तार देता है…. ग्लैमर पैदा करता है…. तो विकृति भी फ्री गिफ्ट के तौर पर परोसता है…. इसे आप चाहे तो यूं भी कह सकते हैं कि धर्म का अगर धंधा होता है… तो धंधे का भी अपना धर्म होता है….. गंगा सफाई के नाम पर अरसे से अरबों रुपये फूंके जा रहे हैं…. मगर उस गंगा साफ कैसे किया जा रहा है…. इसकी बानगी आप देख सकते हैं…..

तेरा तुझको अर्पण

यह नजारा है काशी का…. विश्वनाथ मंदिर प्रांगण से मात्र कुछ कदम की दूरी पर ….. दशाश्वमेध घाट पर….. पिछले दिनों गंगा उफनाई तो अपने मंदिर की चौखट तक पहुंच गई…. अब थिराने लगी हैं गंगा…. पानी काफी हद तक घट गया है….. मगर गंगा भारी मात्रा में गाद अर्थात सिल्ट छोड़े जा रही हैं…. कमोवेश यही हालत बनारस में वरुणा का भी है…. मानकर चलिए कि बलिया और गाजीपुर का भी नजारा भी कुछ ऐसा ही होगा….. मगर यह क्या….. हम गंगा द्वारा किनारे छोड़ी गई गंदगी को फिर वापस उसी में तेरा तुझको अर्पण की तर्ज पर उड़ेल रहे हैं….

हम इतनी जल्दी में क्यों हैं

बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि कभी विधिवत खच्चर लगा कर इस गाद या सिल्ट को यहां से हटाया जाता था…. मगर अब….. हम इतनी जल्दी में क्यों हैं? जीवनदायिनी गंगा की कोख में हमारे द्वारा जमा किया जा रहा यह सिल्ट या गाद क्या गंगा को साफ कर रहा है…. हो सकता है इस घाट को मुक्ति मिल जाए…. कहीं न कहीं तो यह जमा होगा ही…. सच्चाई तो यह है कि गंगा की सबसे बड़ी समस्या यही है…. क्या हमारी यही हरकत गंगा के अविरल बहने में बाधक नहीं है….. आखिर हम गंगा को बिहार की कोसी और बंगाल की दामोदर की तर्ज पर शोक नदी के तौर पर स्थापित करने के लिए इतने उतावले क्यों हैं?

कब तक गंगा हमारी फिक्र में दुबली होती रहेंगी

वजह साफ है…… कुछ लोगों के लिए गंगा एक दुधारू गाय जैसी है…. गंगा के घाटों पर करोड़ों का कारोबार होता है…. उनके लिए गंगा का स्वास्थ्य कोई मायने नहीं रखता…. बस घाट चकाचक होना चाहिए… उनके लिए श्रद्धालु भी एक कस्टमर से अधिक मायने नहीं रखते…. वाराणसी में 87 घाट हैं….. जिनका अपना-अपना महत्‍व है…. विद्वान कहते हैं कि काशी में गंगा स्‍नान का विशेष महत्‍व है….. यही बात बलिया में भी लागू होती है…. ददरी मेले में भारी तादाद में लोग बाग गंगा में डुबकी लगाएंगे….. इसमें करोड़ों का वारा न्यारा भी होगा….. मगर इसके लिए इतनी बेदर्दी से गंगा की सेहत के साथ हम खिलवाड़ कैसे कर सकते हैं….. अगर हम गंगा की सुध नहीं लेंगे….. तो आखिर कब तक गंगा हमारी फिक्र में दुबली होती रहेंगी….. और होंगी क्यों….

शिक्षाविद की अगुवाई में एक स्टडी रिपोर्ट

पिछले दिनों भारतीय मूल की शिक्षाविद श्रेया अय्यर की अगुवाई में एक स्टडी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी….. ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय की ओर से किए गए इस अध्ययन में कहा गया है कि भारत में धार्मिक संगठन पूरी तरह से व्यावसायिक संगठनों की तरह काम करते हैं…. अर्थशास्त्र विभाग के एक दल ने दो वर्षों तक हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख और जैन समुदाय के 568 संगठनों पर अध्ययन करने के बाद इसे प्रस्तुत किया…. जाहिर सी बात है…. गंगा को लेकर हमारा धर्म परायण कारोबारी वर्ग कितना संजीदा होगा…. समझा जा सकता है

तीरथ महं भई पानी

कभी बाबा कबीर ने कहा था…. माया महा ठगिनि हम जानी…. तिरिगुन फांस लिए कर डोलै….. बोलै मधुरी बानी….. केसो के कमला होय बैठी….. सिव के भवन भवानी…. पंडा के मूरति हो बैठी…. तीरथ महं भई पानी….. आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसका अर्थ लगा सकते हैं….. मगर इतना तो तय है कि पानी ही हमारे लिए तीर्थ है…… मातृस्वरूपा है…. अगर उस पानी को बचाने के लिए हम समय रहते नहीं चेते तो खामियाजा आने वाली पीढ़ियां भुगतेंगी….. हमारी पीढ़ी को इतिहास नदियों के सामूहिक संहारक के रूप में याद करेगा….. हम कितना भी गंगा नहा लें…. मगर दृढ़ विश्वास है कि आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी…. हम गंगा को यूं ही तेरा तुझको अर्पण की तर्ज पर लौटाते रहे तो जाहिर है गंगा भी हमारे साथ वही सलूक करेगी….

  • विजय शंकर पांडेय  

Follow author on Twitter

Related

Tags: गंगा बलिया वाराणसी स्वच्छता

Post navigation

Previous: 55 मामलों में एक का भी मौके पर समाधान नहीं
Next: शाखा प्रबंधकों के लिए नाबार्ड ने लगायी कार्यशाला

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.