Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • कमिश्नर ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
  • Uncategorised

कमिश्नर ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

आचार संहिता के अनुपालन पर सख्त रुख, शिकायत मिलते ही तत्परता से हो कार्रवाई
General Desk 30 March, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

आचार संहिता के अनुपालन पर सख्त रुख, शिकायत मिलते ही तत्परता से हो कार्रवाई

बूथ पर मूलभूत सुविधा, वहां जाने के लिए सुगमता व बेहतर कम्युनिकेशन का रहे ख्याल

बलिया। कमिश्नर जगत राज ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. स्वतन्त्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए सभी अधिकारियों को अहम टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि बूथ पर मूलभूत सुविधाएं, वहां जाने के लिए सुगमता और बेहतर कम्युनिकेशन की व्यवस्था रहेगी तो निश्चित रूप से चुनाव सकुशल सम्पन्न हो जाएगा. चुनाव से जुड़े सभी कार्यों के सम्बंध में मैनेजमेंट सही रहे, अधीनस्थ कर्मियों को साथ लेकर चलें तो पूरी चुनावी प्रक्रिया आसान हो जाएगी. बस, हर कार्य की निगरानी करते रहें.
उन्होंने आचार संहिता के अनुपालन के प्रति सख्त रुख दिखाते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके प्रति सचेत रहें. अगर कहीं से कोई शिकायत आती है तो तत्परता से कार्रवाई हो. मतदात सूची में नाम जोड़ने व काटने के लिए निर्धारित प्रारूपों की समीक्षा के दौरान लम्बित आवेदनों पर नाराजगी जाहिर की. सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि शीघ्र निस्तारित कर अवगत करावें. उन्होंने कहा कि बूथों पर मूलभत सुविधाओं को देखते रहें. यहां अंतिम चरण में मतदान है और उस समय तगड़ी गर्मी का मौसम होगा. ऐसे में कोई भी हैंडपंप खराब नहीं रहना चाहिए. चुनाव में ईवीएम, वैलेट, वाहन व खाने की व्यवस्था, वीडियोग्राफी व अन्य जिम्मेदारियों से जुड़े नोडल अधिकारियों से भी कार्य सम्बन्धी पूछताछ की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बताया कि कहीं कोई गड़बड़ी हुई तो जिम्मेदार नोडल ही होंगे. अनुवीक्षण टीमों द्वारा की जा रही कार्यवाही के बावत जानकारी ली.

चुनाव में गलती माफी योग्य नहीं

सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष रूप से यही सन्देश दिया कि चुनाव में गलती माफी योग्य नहीं होती. इसलिए जब ट्रेनिंग दी जाए तो उस समय ध्यान से हर जानकारी को सुनें. अगर कहीं कुछ समझ मे नहीं आए तो बार-बार पूछिए. लेकिन जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए. चुनाव से जुड़े हर कार्य को सजगता से करें. कमिश्नर ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ट्रेनिंग के दौरान पूरे मनोयोग से जानकारी को सुनेंगे और देखेंगे. मशीनों के रखरखाव आदि के बारे में भी सजग रहेंगे. ध्यान रहे, किसी को भी ओवर कांफिडेंस में नहीं रहना है और क्रमवार चुनावी प्रशिक्षण में भाग लेना है. एआरओ अपने नेतृत्व में ट्रेनिंग को सम्पन्न कराएंगे.

शत प्रतिशत हो जाए पाबन्द करने की कार्रवाई

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने पूरी चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी. बताया कि क्रिटिकल व बर्नेबल बूथों के चिन्हांकन का कार्य पूरा हो चुका है. कमिश्नर ने सभी सीओ से पूछताछ कर स्थिति की जानकारी ली. कहा कि असामाजिक या अवांछनीय तत्वों को अनिवार्य रूप से चिन्हित कर लें. साथ भी शत प्रतिशत के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई कर लें. जो क्रिटिकल या बर्नेबल बूथ वाले मजरे हैं वहां अनिवार्य रूप से भ्रमण कर लें.

चलने में असमर्थ दिव्यांग को बूथ लाने की जिम्मेदारी

कमिश्नर ने कहा कि कोई दिव्यांग मतदाता अगर चलने लायक नहीं है तो उसे घर से बूथ तक ले जाना है. इसके लिए भी रणनीति बना लें. इसकी तैयारी करना अभी से शुरू कर दें. यहां अंतिम चरण में मतदान है इसलिए समय भी काफी है. जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित कर सूची तैयार कर ली गई है. जिले की सभी 948 ग्राम पंचायतों में व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी. इस पर कमिश्नर ने कहा कि दिव्यांगता के प्रकार के अनुसार सूची बनाएं. एक बार फिर देख लें कि किसी दिव्यांग का नाम मतदाता सूची से छूट तो नहीं गया है.

अनुमति के शर्तों के अनुसार ही हो सभा या रैली

अगर कहीं कोई रैली या सभा हो तो यह सुनिश्चित करें कि वह अनुमति के बाद ही हो रही हो. वहां मौके पर जाकर यह भी देखें कि अनुमति में दी गई शर्तों के अनुसार ही वहां की पूरी व्यवस्था हो. अगर कहीं अधिक व्यय या कुछ एक्सट्रा मिलता है तो उनकी वीडियोग्राफी कराते हुए कार्रवाई करें.

हर महिला का हो मतदाता सूची में नाम

जेंडर रेशियो की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि हर महिला का नाम मतदाता सूची में रहे. तहसील पर जमा फॉर्म में महिला मतदाता का नाम आया हो उसे तत्काल वोटर बनाएं. हालांकि जेंडर रेशियो में सुधार हुआ है लेकिन वह काफी नहीं है. सभी एसडीएम जब भी किसी गाँव मे भ्रमण करने जाएँ तो यह भी देख लें कि किसी महिला मतदाता का नाम छूटा तो नहीं है.

बूथ स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम हो

स्वीप कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बीएसए सन्तोष राय को निर्देश दिया कि गांव-गांव बूथ स्तर तक जागरूक करने का प्रयास हो. प्रधान से लगायत ग्राम स्तर की कर्मचारियों को इस कार्य में लगाएं. जागरुकता सम्बन्धी पोस्टर, बैनर के साथ एक प्रतिज्ञा पत्र छपवाएं और स्कूल कालेजों के माध्यम से ऐसा प्रयास करें कि वह घर-घर तक पहुँच जाए. विशेष जोर देकर कहा कि रोजाना कहीं न कहीं मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाए. इससे लोगों के बीच जागरूकता का माहौल बनेगा.
बैठक में एसपी देवेंद्र नाथ, एएसपी विजयपाल सिंह, एडीएम रामआसरे, एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव, एसडीएम(बांसडीह) अन्नपूर्णा गर्ग, एसडीएम (बैरिया) विपिन जैन, एसडीएम (सिकन्दरपुर) राजेश यादव, बीएसए सन्तोष राय, लेखाधिकारी बेसिक अमित राय, दिव्यांग कल्याण अधिकारी केके राय आदि थे.

Related

Tags: कमिश्वर तैयारी बलिया समीक्षा

Post navigation

Previous: ज्ञानपुर मुडियारी में शार्टसर्किट से आग, दो मासूम की झुलस कर मौत
Next: क्रिटिकल व बर्नबिलिटी बूथों के चिन्हांकन के संबंध में हुई बैठक

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.