news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

नौकायन प्रतियोगिता लगायेगी गंगा यात्रा की शोभा में चार चांद

दूबेछपरा से गंगापुर तक नौका प्रतियोगिता भी करायी जाएगी और हर नाव पर तरह तरह के झंडे लगे होंगे. पीएसी की जल पुलिस प्रोटेक्शन में रहेगी.

नवजातों को रोगों से बचाने मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण 6 जनवरी से

DM श्रीहरि प्रताप शाही ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की.उन्होंने कहा कि ईंट- भट्ठों और मजदूरी करने वालों के बच्चों के टीकाकरण पर खास ध्यान दिया जायेगा.

राज्यपाल के आने को लेकर डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 12 दिसम्बर को आगमन के मद्देनजर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने तैयारियों का जायजा लिया.

बलिया में पीएम मोदी की चुनावी सभा 14 मई को, तैयारी युद्ध स्तर पर

बलिया में पीएम मोदी की चुनावी सभा 14 मई को, तैयारी युद्ध स्तर पर

क्रिटिकल व बर्नबिलिटी बूथों के चिन्हांकन के संबंध में हुई बैठक

क्रिटिकल और बर्नबिलिटी बूथों के सम्बंध में दो दिन के अंदर दें रिपोर्ट

कमिश्नर ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

आचार संहिता के अनुपालन पर सख्त रुख, शिकायत मिलते ही तत्परता से हो कार्रवाई

राष्ट्र रक्षक कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी युद्ध स्तर पर

राष्ट्र रक्षक कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी युद्ध स्तर पर

ददरी मेला क्षेत्र का सांसद व डीएम ने लिया जायजा

नपा, लोनिवि, जल निगम समेत अन्य विभागों को सौंपी गयी जिम्मेदारी

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना की तैयारी जोर शोर से

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना की तैयारी जोर शोर से

कटिया मार बिजली चुराते देख भड़क गए डीएम

कार्तिक पूर्णिमा स्नान व ददरी मेले की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है. डीएम गोविंद राजू एनएस व पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने रविवार को महावीर घाट गंगा स्नान, पशु मेला व मीना बाजार स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने नगर पालिका व लोनिवि के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को निर्देशित किया ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके

मिशन 2017 के लिए बसपाइयों ने शुरू किया होमवर्क

फेफना विधानसभा क्षेत्र के बसपा पदाधिकारियो की बैठक सोमवार को नरेंद्र कुमार धुसिया की अध्यक्षता में स्थानीय सब्जी मण्डी में हुई. बैठक में तीन जुलाई को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन और कैडर समीक्षा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई. बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष संतोष राम तथा फेफना विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अभिराम सिंह दारा ने बताया की तीन जुलाई को फेफना के सब्जी मण्डी में ही दस बजे क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों को जुटने को कहा गया है.