Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Front Page
  • Front Page: 12 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
  • Front Page

Front Page: 12 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.
Central Desk 13 November, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
breaking news update

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले https://ballialive.in विजिट करें.

मतदाता जागरूकता अभियान

– बलिया. स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शिवराज स्मारक स्नाकोत्तर महाविद्यालय रामपुर, रसड़ा में किया गया. यह कार्यक्रम उपजिला अधिकारी दीपशिखा के उपस्थिति में हुआ. कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में जिन छात्र छात्राओं को जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो गई है उनको अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने के लिए कहा गया.

(रिपोर्ट – कृष्णकांत पाठक)

इसे भी पढ़ें- ददरी मेला 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक

 

निर्वाचन साक्षरता क्लब की बैठक

बलिया. स्वतंत्रता सेनानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवानगर में निर्वाचन साक्षरता क्लब की बैठक हुई.
उपजिलाधिकारी प्रशांत नायक ने छात्रों को एक जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया और उन्हें बताया कि मतदान करना उनका संवैधानिक अधिकार भी है और उनका कर्तव्य भी है.

(रिपोर्ट – कृष्णकांत पाठक)

 

इसे भी पढ़ें- कूड़ेमें लगी आग से हो रहे प्रदूषण से परेशान हैं बिसुनपुरा के लोग

 

किसान विरोधी आंदोलनकारियों को बलिया के किसान ट्रैक्टर रैली के माध्यम से देंगे जवाब

बलिया. भाजपा किसान मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय हनुमानगंज पर शुक्रवार को संपन्न हुई. मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र अंजनी कुमार सिंह रहे. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बलिया जनपद में 30 नवंबर को होने वाली ट्रैक्टर रैली ऐतिहासिक होगी और किसान विरोधी आंदोलनकारियों को बलिया के किसान ट्रैक्टर रैली के माध्यम से जवाब देगा.

(रिपोर्ट – कृष्णकांत पाठक)

जनपदों के संचालक स्तरीय कार्यकर्ता कार्यशाला रविवार को

बलिया. गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में रविवार को महाबीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ बलिया के प्रांगण में वाराणसी जोन से संवध 20 जनपदों के संचालक स्तरीय कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया है. जिसमें वाराणसी जोन के 20 जिला प्रभारियों सहित सैकड़ों साधक भाग लेगें. यह जानकारी गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने दी है.

(रिपोर्ट – कृष्णकांत पाठक)

इसे भी पढ़ें- गंगा पुल पर जांच के दौरान पकड़े गए नशाखोर

जातिवाद की राजनीति करने वाले देश के प्रति कभी नहीं सोच सकते हैं -हरि शंकर मिश्रा

– मनियर. चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वेंडर सेल के प्रभारी हरिशंकर मिश्रा अपने पैतृक गांव महिंद्रा थाना मनियर जनपद बलिया में बताया कि भाजपा सरकार में गुंडे माफियाओं पर शामत आ गई है. जनता को गुंडे माफियाओं से मुक्ति मिल गई है.
(रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह)

इसे भी पढ़ें- खेतों से जलजमाव की समस्या एक सप्ताह में होगी समाप्त

गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत

–  बलिया. शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राम बालक दास बाबा स्थान के पास गंगा नदी में नहाते समय रामपुर उदयभान निवासी सचिन गुप्ता 18 वर्ष पुत्र हरेराम गुप्ता शुक्रवार को गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस व परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. काफी खोजबीन के बाद युवक का शव बरामद हो सका.

(रिपोर्ट – कृष्णकांत पाठक)

– बेल्थरारोड- नगर के जयसवाल समाज द्वारा गुरुवार को भगवान सहस्त्र बाहु अर्जुन की जयंती जयसवाल धर्मशाला में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। जयसवाल धर्मशाला में रखे गए मुख्य कार्यक्रम में समाज की संगोष्ठि व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

इसे भी पढ़ें- डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा

– बेल्थरारोड- स्थानीय तहसील अंतर्गत राजकीय धान क्रय केंद्र विपणन शाखा बिल्थरा रोड में धान खरीद किसानों के करीब 400 से ऊपर प्रपत्र जमा किए गए. किसान पारी पाने के लिए गुरुवार की शाम से ही क्षेत्र के किसान पूरी रात धान विक्रय केंद्र बेल्थरारोड में क्रय केंद्र पर ही नंबर लगाने हेतु डेरा डाले रहे. आज शुक्रवार की सुबह में बेतरतीब किसानों की लाइन को लेकर धान क्रय केंद्र के अधिकारी विवाद की आंशका में आकर सकते में पड़ गए थे.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

दो पक्षों में विवाद

–रेवती. स्थानीय पुलिस की तत्परता के चलते बीते बृहस्पतिवार की देर शाम दो पक्षों के बीच एक बड़ी मारपीट होने से बच गई. बाजार में हुई दो व्यक्तियों के बीच कहासुनी के बाद रेवती -दतहां मार्ग पर दोनों लोगों के पक्षों के दर्जनों लोग लाठी-डंडे के साथ आमने-सामने हो गये थे.
(रिपोर्ट– पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’)

 

 

 

 

    • बलिया LIVE के लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को LIKE करें – और हर पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर पाने के लिए पेज को FOLLOW करने के साथ ही FAVOURITES जरूर टैप/क्लिक करें, ताकि हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंच सके.
    • Twitter के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को जरूर फॉलो करें.
    • Telegram के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें.
    • बलिया LIVE वीडियो देखने के लिए हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करें.
  • अगर आपको लगता है कि बलिया LIVE पर दी गई जानकारी आपके किसी रिश्तेदार, मित्र या परिचित के काम आ सकती है तो उनसे जरूर शेयर करें.
  • अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी / फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें.

Related

Tags: दुबहर बलिया बांसडीह बेल्थरारोड बैरिया मनियर रसड़ा रेवती लखनऊ सहतवार सिकंदरपुर हल्दी

Post navigation

Previous: ददरी मेला 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक, प्लास्टिक पर रहेगी रोक
Next: सामाजिक परिवर्तन यात्रा रथ लेकर बलिया पहुंचे शिवपाल यादव, बांसडीह में विशाल जन सभा को किया संबोधित

ये भी पढ़ें

Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026
Baghi Ballia 22 August
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22 अगस्त 1942 को भी आजाद रहा बलिया, नेदरसोल फौज के साथ पहुंचा

General Desk 22 August, 2026
august-21-bagi-ballia
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

21 अगस्त 1942: बलिया में चौकीदार से कलेक्टर तक सबने हथियार डाल दिए

Central Desk 21 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

You may have missed

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.