Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • ददरी मेला 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक, प्लास्टिक पर रहेगी रोक
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • पंचायत न्यूज़
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ददरी मेला 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक, प्लास्टिक पर रहेगी रोक

ददरी मेले के आयोजन के सम्बन्ध में सीडीओ प्रवीण वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की. उन्होंने कहा कि 18 नवम्बर से 13 दिसम्बर तक कुल 25 दिनों तक यह मेला लगेगा.
Central Desk 12 November, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
dadri_mela_1

बलिया. ददरी मेले के आयोजन के सम्बन्ध में सीडीओ प्रवीण वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की. उन्होंने कहा कि 18 नवम्बर से 13 दिसम्बर तक कुल 25 दिनों तक यह मेला लगेगा. सीडीओ ने कहा कि मेले में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्लास्टिक का प्रयोग एकदम नहीं हो.
बताया कि मेला को चार सेक्टर में बांटा गया है. साफ सफाई के लिए 75 सफाई कर्मचारी लगे होने की जानकारी मिलने पर ईओ को निर्देश दिया कि इनकी संख्या बढ़ाकर 150 से अधिक की जाए. मेले में पर्याप्त कूड़ादान व मोबाईल शौचालय की व्यवस्था हो. गंगा घाट पर महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के लिए उचित व्यवस्था की जाए. मेला में सड़क, पानी, प्रकाश की समुचित व्यवस्था संग फॉगिंग मशीन भी चलवाते रहें. सुरक्षा के दृष्टिगत मेले के प्रवेश व निकास द्वार के अलावा बीच में कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के भी निर्देश दिए. पुलिस कंट्रोल रूम व पूछताछ केंद्र स्थापित करने को लेकर जरूरी दिशा—निर्देश दिए.

दुकान आवंटन में नहीं मिलनी चाहिए कोई शिकायत

दुकान आवंटित करने को लेकर सीडीओ ने कहा कि पूरी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए दुकानों का आवंटन किया जाए. इसमें कहीं कोई शिकायत मिली तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग को कैंप लगाने व एंबुलेंस की व्यवस्था रखने को निर्देशित किया. मेले में लगने वाले झूलों को समय—समय तक चेक करते रहने के निर्देश दिए. खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि मेले में खाने—पीने की शुद्ध सामग्री ही उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित कराएं.

संसदीय खेल के आयोजन की रूपरेखा बनाने को लेकर हुई बैठक

बलिया संसदीय खेल के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए सीडीओ प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई. बैठक में जिला क्रीडाधिकारी अतुल सिंहा ने बताया कि 17 वर्ष से कम एवं अधिक, दो आयु वर्गों की यह प्रतियोगिता ग्रामीण, ब्लॉक, तहसील, अंतर तहसील व जिला स्तर पर होगी। इसके लिए खेल व शिक्षा विभाग की कमेटी बनेगी, जो पूरी प्रतियोगिता को कराएगी. मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की. कहा कि आगामी 15 नवम्बर को फिर बैठक होगी, जिसमें संसदीय खेल के आयोजन की रूपरेखा पर अंतिम मुहर लगेगी.

 

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: ददरी मेला बलिया बांसडीह बैरिया मनियर रसड़ा रेवती सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Next: Front Page: 12 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

ये भी पढ़ें

Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

You may have missed

Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.