Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • SC/ST कानून हटा दें तो छूआछूत खत्म हो जाएगी – सुरेंद्र नाथ सिंह
  • Uncategorised

SC/ST कानून हटा दें तो छूआछूत खत्म हो जाएगी – सुरेंद्र नाथ सिंह

एक बार कोई सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ लिया तो दोबारा उसको उस सीट से चुनाव लड़ने की इजाजत ही नहीं मिलनी चाहिए. दूसरे को मौका मिले, सुविधा मिले लेकिन उसी जाति के किसी गरीब को मिले तभी संविधान की रक्षा होगी.
News Desk 12 August, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SURENDRA_N_SINGH

बलिया। अनुसूचित जाति और जनजाति को लेकर बनाए गए एससी, एसटी एक्ट एक बार फिर सुर्खियों में है. समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक भाजपा के बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा है कि ‘SC/ST एक्ट की वजह से आज भी जातिवाद जिंदा है. अगर इस एक्ट को निरस्त कर दिया गया तो देश में छुआछूत नहीं रहेगी. एससी, एसटी एक्ट और आरक्षण ने देश में जातिवाद को जिंदा रखा हुआ है.’

BJP MLA from Ballia, Surendra Singh: Casteism is alive today only because of the SC/ST Act, if this Act is repealed there will be no untouchability. SC/ST Act and reservations have kept casteism alive. (11.8.19) pic.twitter.com/dMlIP8iwbh

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 12, 2019

बैरिया विधायक ने कहा, रामविलास और मायावती जैसे लोग सुरक्षित सीट से लड़े ये प्रासंगिक नहीं

इस बयान के बाद इसे लेकर प्रदेश में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है. मालूम हो कि मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में एससी एसटी एक्ट में संशोधन किया था, इसे लेकर देशभर में इतना विरोध हुआ था कि उस संशोधन को वापस लेना पड़ा था. वहीं दूसरी ओर आरक्षण के विरोध में सरकार को सवर्ण समाज का विरोध झेलना पड़ा था. रामविलास पासवान और मायावती को आड़े हाथों लेते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान और मायावती जैसे लोग सुरक्षित सीट से लड़े ये प्रासंगिक नहीं है. उन्होंने कहा एक बार कोई सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ लिया तो दोबारा उसको उस सीट से चुनाव लड़ने की इजाजत ही नहीं मिलनी चाहिए. दूसरे को मौका मिले, सुविधा मिले लेकिन उसी जाति के किसी गरीब को मिले तभी संविधान की रक्षा होगी.

सुरेंद्र सिंह बोले, 370 जैसे राक्षसी कानून का राम के रूप में पैदा होकर पीएम मोदी ने अंत किया

एबीपी न्यूज के मुताबिक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि धारा 370 जवाहर लाल नेहरू के द्वारा स्थापित राक्षसी कानून है और उस राक्षसी कानून का राम के रूप में पैदा होकर पीएम मोदी ने अंत कर दिया है. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि धारा 370 का हटना मतलब जम्मू कश्मीर से प्रजातांत्रिक व्यवस्था का राक्षस हटना है अब वहां इंसान और इंसानियत जीवित रहेगी. उन्होंने कहा कि नेहरू संवैधानिक राक्षस था, उस राक्षस का अंत हो गया. उन्होंने कहा आरएसएस की तपस्या का अभी पहला अध्याय पूरा हुआ है दूसरा और तीसरा अध्याय बाकी है जो पूरा होगा. सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाये जाने पर सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस और नेहरू पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नेहरू परिवार की जमीदारी है और अपनी जम्मीदारी को ज़मीदार किसी दूसरे को नहीं देता है. उन्होंने कहा इस पद का निर्वाह दूसरा कोई कर भी नहीं पाएगा और वह लोग देंगे भी नहीं. कभी व्यवस्था देखने के लिए पुत्र मालिक हो जाता है, कभी मां मालिक हो जाती है. लेकिन दूसरा कोई नहीं आएगा, यह संभव नहीं है. उन्होंने कहा इसमें कोई नई बात नहीं है यह पहले से ही तय था.

SC/ST Act Has Kept Casteism Alive, There Will Be No Untouchability if Act is Repealed, Says UP BJP MLA Surendra Singh

Related

Tags: आरक्षण एसटी चुनाव बलिया बैरिया भाजपा मायावती रामविलास विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह

Post navigation

Previous: विद्युत आपूर्ति ठप होने पर सुखपुरा और रेवती में आक्रोश प्रदर्शन, धरना
Next: घाघरा के छाड़न में डूबे दो युवक, गोताखोर तलाश में जुटे

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.