Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • विद्युत आपूर्ति ठप होने पर सुखपुरा और रेवती में आक्रोश प्रदर्शन, धरना
  • जिला जवार

विद्युत आपूर्ति ठप होने पर सुखपुरा और रेवती में आक्रोश प्रदर्शन, धरना

News Desk 12 August, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SUKHPURA_ELECTRICCITY

ट्रांसफार्मर को लेकर सुखपुरा चट्टी पर बलिया-सिकंदरपुर मार्ग जाम करते विद्युत उपभोक्ता

सुखपुरा/रेवती (बलिया)। ट्रांसफार्मर फुंकने से 11 दिनों से लगातार विद्युत आपूर्ति से महरूम रहने वाले कस्बे के विद्युत उपभोक्ताओं का धैर्य जबाब दे दिया. रविवार को स्थानीय चट्टी पर बलिया- सिकंदरपुर मार्ग को जाम कर दिया. इसके चलते आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों वार्ता कर आश्वासन दिया कि 13 अगस्त तक ट्रांसफार्मर लग जाएगा. इस पर उपभोक्ताओं ने इस शर्त के साथ चक्का जाम समाप्त किया कि 13 अगस्त तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो 14 अगस्त को उन लोगो द्वारा पुनः चक्का जाम किया जाएगा. उधर, जले हुए ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से रेवती नगर के आधे हिस्से में बिजली गुल होने पर आक्रोशित बड़ी संख्या में लोगों ने रविवार को अतुल कुमार पांडेय बबलू के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र परिसर में धरना दिया. इस दौरान सात सूत्री ज्ञापन एसडीओ को सौंपा. एसडीओ एके वर्मा के आश्वासन पर लोगों ने साढ़े तीन घंटे बाद धरना समाप्त किया.

ट्रांसफार्मर को लेकर सुखपुरा चट्टी पर बलिया-सिकंदरपुर मार्ग जाम करते विद्युत उपभोक्ता

सड़क पर उतरे उपभोक्ता, बलिया-सिकंदरपुर रोड जाम किया

बता दे कि सुखपुरा कस्बे के कन्या पाठशाला के समीप का 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पहली अगस्त को जल गया. तब से लेकर आज तक कस्बे की आधी आबादी को विद्युत अनापूर्ति का कष्ट झेलना पड़ रहा है. इस बीच अवर अभियंता से लगायत अधिशासी अभियंता से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा. यही नहीं अधिकारियों के आज-कल करते करते 11 दिन बीत गए. इस भीषण गर्मी में बिजली अनापूर्ति से उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विभाग की उदासीनता एवं लापरवाही से आक्रोशित उपभोक्ता रविवार को सड़क पर उतर गये और बलिया-सिकंदरपुर रोड को जाम कर दिया. इसके चलते आवागमन पूरी ठप हो गया. वहीं दूसरी तरफ लोगों को जिला मुख्यालय जाने आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. लगभग एक घंटे बाद पहुंची सुखपुरा पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खत्म करवाया. जाम करने वालों में सरोज ठाकुर, बाबू सिंह, प्रणव उपाध्याय, बब्बन राजभर, नौशाद अहमद, जमशेद आलम, हिमांशु उपाध्याय, सद्दाम हुसैन, दिलशाद, मन्नू उपाध्याय, जावेद अहमद, सफदर शाहीन आदि मौजूद रहे.

नगर पंचायत रेवती के लिए अलग फीडर की व्यवस्था करने की मांग

उधर, रेवती नगर स्थित 400 केवीए के दो तथा 63 केवीए के दो ट्रांसफार्मरों के जलने के कारण नगर की आधी आबादी अंधेरे में है. रविवार को 12 बजे बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित नगरवासी विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे तथा अतुल कुमार पांडेय बब्लू के नेतृत्व में धरना पर बैठ गए. नगरवासियों ने रामपुर दीघार पावर स्टेशन से रेवती विद्युत उपकेंद्र को जोड़ने, बीज गोदाम के पास 400 केवीए के अतिरिक्त 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने, थाना के पास 400, बैरिया रोड स्थित 100 केवीए, भट्टवलिया के 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर, नगर पंचायत रेवती पर 25 केवीए के जले ट्रांसफार्मरों को बदलने, सभी ट्रांसफार्मरों पर नया केबल और उसके लॉक की व्यवस्था करने, नगर पंचायत रेवती के लिए अलग फीडर की व्यवस्था करने, नगर पंचायत के लिए ग्रामीण बिल की व्यवस्था करने की मांग की. नगरवासियों ने कहा कि दुर्व्यव्यवस्थाओं के चलते हमेशा नगर की बिजली बाधित रहती है. पांच ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं जिसके कारण नगर की आधी आबादी बिना बिजली के रहने को मजबूर है. धरना के तीन घंटे विभाग के एसडीओ एके वर्मा, जेई आनंद भारती के साथ पहुंचे मांगों को सुनने के बाद एसडीओ ने आश्वस्त किया कि बुधवार तक 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर तथा अगले रविवार तक अन्य ट्रांसफार्मर लग जाएंगे. इस आश्वासन के बाद अपराह्न साढ़े तीन बजे धरना समाप्त हुआ.

Related

Tags: ट्रांसफॉर्मर बलिया बिजली रेवती सुखपुरा

Post navigation

Previous: रिश्तेदारों की बात मान जाते तो बच सकती थी तीन जानें
Next: SC/ST कानून हटा दें तो छूआछूत खत्म हो जाएगी – सुरेंद्र नाथ सिंह

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.