Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 5 November, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया: राम मंदिर प्रकरण में अदालत के फैसले के मद्देनजर बैरिया थाने में तहसील के सभी पत्रकारों की बैठक क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में क्षेत्राधिकारी ने पत्रकारों से मदद की अपील की.

बलिया: सिकंदरपुर पुलिस चौकी पर हुई पीस कमेटी की बैठक में कस्बे के वरिष्ठ लोगों के अलावा सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, एसपी देवेंद्र नाथ समेत वहां मौजूद हर वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों ने शांति व्यवस्था पर चर्चा की. अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के भावी फैसले पर सभी वक्ताओं ने एकमत से कहा कि सिकंदरपुर में गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा कायम रहेगी. कोर्ट के फैसले को सभी सहर्ष स्वीकार करेंगे.

बलिया : जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की अध्यक्षता में सिकंदरपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया. इसमें कुल 177 मामलों में 18 मामले मौके पर निपटाये गये. शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंप दी.

बांसडीह : राम मंदिर पर अदालत के फैसले को लेकर बांसडीह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर बड़ी बाजार, बहादुरगंज, इलाहाबाद बैंक से लेकर आम्बेडकर तिराहा होते हुए पूरे कस्बे से होकर गुजरा.

बलिया : विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि बिजली कर्मचारियों के पीएफ के तकरीबन 2268 करोड़ रुपये की लूट के मामले में यूपी के ऊर्जा मंत्री, पावर कारपोरेशन के चेयरमैन और संबंधित प्रमुख सचिव ऊर्जा अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए.

बलिया : जिले के इसारी सलेमपुर निवासी डा. आदित्य कुमार अंशु को सरदार पटेल जयंती के मौके पर पद्मश्री डा.मणि भाई देसाई मानव सेवा ट्रस्ट पुणे की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. अंशु ने कला, अभिनय, मंच संचालन, सामाजिक सेवा, गीत-कहानी लेखन, निर्देशन,पटकथा लेखन आदि में अपनी छाप छोड़ी है. डा. अंशु जाने-माने साहित्यकार डा.राम सेवक विकल के पुत्र हैं.

रामगढ़: गंगापुर गंगा घाट पर छठ पूजा करते समय इलाके के रामगढ़ निवासी उर्मिला देवी (48) की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. आसपास की महिलाओं ने उनके परिवार के लोगों को बताया. परिवार वाले जल्दी में जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इस घटना से सहित पूरा परिवार सदमे में है. उनके पति तारकेश्वर का भी बुरा हाल है.

सिकंदरपुर: लखनापार चट्टी पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का का उद्घाटन भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भोला सिंह ने फीता काटकर किया. मेले में विशेषज्ञों ने 160 बड़े और 135 छोटे मवेशियों की जांच की. मुख्य अतिथि ने कहा कि पशु मेले के आयोजन से पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव के लिए जानकारी भी मिलती रहेगी. इससे दूध उत्पादन बढ़ने के साथ ही मवेशी बीमारी से दूर रहेंगे.सामान्य रोग चिकित्सा एवं मादा रोग चिकित्सा विशेषज्ञों ने 160 बड़े और 135 छोटे पशुओं की जांच की.

नरही: सोहांव चट्टी में एक जीप की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. खबर है कि गांव वालों के सहयोग से जीप समेत उसके ड्राइवर पुलिस ने पकड़ लिया. गांव वालों ने ड्राइवर को जमकर पीटा. किसी तरह पुलिस उसे लोगों से छुड़ाकर थाने ले जा सकी.बताते हैं चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के खमीरपुर गांव की चम्पा देवी(32 ) पत्नी वंशीधर यादव मोटरसाइकिल पर पति के साथ बक्सर से गांव जा रही थी. रास्ते में ही अपनी मौसी से मिलने सोहांव रुक गये. जब वह सड़क पार कर बाइक पर बैठने जा रही थी कि तेजगति से आ रही कमांडर जीप ने टक्कर मार दी. महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

• ऐतिहासिक ददरी मेला को राजकीय मेला का दर्जा मिलेगा. इसके लिए सभी जरुरी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं. उम्मीद है कि प्रदेश के पर्यटन व धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद किसी दिन मेला में आएंगे और इसी सत्र में इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी. यह जानकारी संसदीय कार्य एवं ग्राम विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल ने दी.

• इसी क्रम में हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि ददरी मेले के नंदीग्राम में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने भूमि पूजन वैदिक मंत्रोचार के साथ किया. नगर पालिका परिषद बलिया के चेयरमैन अजय कुमार तथा अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण करके अतिथियों का स्वागत किया. डॉक्टर जनार्दन राय ने भूमिपूजन के मौके पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता की. इस मौके पर जनपद स्तरीय अधिकारी एवं पशु व्यापारी मौजूद रहे.

• कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर 11 नवंबर को गंगापुर, रामगढ़ में वेद मंत्रोच्चार के साथ 51 हजार दीपदान किया जाएगा. इस मौके पर गंगा की महाआरती की भी तैयारी है. सेवा शिविर में विश्राम, भोजन और प्रवचन की व्यवस्था रहेगी. मुख्य स्नान 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा की सुबह है.

• नवागत बीएसए शिवनारायण सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया. इस मौके पर शिवनारायण सिंह ने कहा कि जिले में पठन-पाठन को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा काम होगा. बीएसए शिवनारायण सिंह इससे पहले बांदा, सीतापुर के बीएसए भी रह चुके हैं.

• इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एजुकेशन, जीटी रोड साहिबाबाद, गाजियाबाद के विधि चतुर्थ वर्ष BALLB के छात्र पंकज सिंह की गिरधर एंक्लेव में हुई सनसनीखेज हत्या का सोमवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया. इस मामले में पुलिस ने मूल रूप से नालंदा बिहार की रहने वाली प्रेमिका और उसके मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है. पंकज सिंह मूल रूप से मूल रुप से ग्राम फिरोजपुर कान्ही थाना चितबड़ागांव जिला बलिया का रहने वाला था.

• संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत बलिया में 2002 से 2005 तक कराए गए कार्यों के तहत श्रमिकों के खाद्यान्न डकारने वाले कोटेदार को IOW वाराणसी यूनिट ने शनिवार को सारनाथ थाना के आशापुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी कोटेदार पर 22 लाख रुपये मूल्य के खाद्यान्न गबन करने का मुकदमा बलिया के गड़वार थाने में दर्ज किया गया था. आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी यूनिट के एसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बलिया के फेफना इलाके के ग्राम गौरा का रहने वाला है आरोपी कोटेदार महावीर राजभर.

• सोमवार को टीडी कॉलेज खुल तो गया मगर गेट पर पुलिस का जबरदस्त पहरा रहा. प्राचार्य डा. दिलीप श्रीवास्तव ने दो टूक कहा कि बिना परिचय पत्र के महाविद्यालय परिसर में पाए जाने पर सम्बंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. उधर टीडी कॉलेज छात्रों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएम कार्यालय जाकर ज्ञापन दिया. उन्होंने शिक्षक और छात्रनेता विवाद में न्याय की मांग की.

• अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की अगुवाई में सोमवार को कलेक्ट्रेट और बैरिया में धरना प्रदर्शन किया. कलेक्ट्रेट के धरना प्रदर्शन को नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, नारद राय और अंबिका चौधरी ने भी संबोधित किया. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष बृजलाल और भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया.

• दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई से जिले के अधिवक्ता भी आक्रोशित हैं. क्रिमिनल व दिवानी बार एसोसिएशन के वकीलों की सांझा बैठक में घटना पर नाराजगी जताई गई. वकीलों ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया और इस बाबत जनपद न्यायाधीश को पत्रक भी सौंपा.

• संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की 15वीं वर्षगाठ दिसंबर में मनाई जाएगी. इस अवसर पर संस्था की ओर से तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव संकल्प रंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा. संकल्प सचिव आशीष त्रिवेदी ने बताया कि उक्त महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर की आधा दर्जन नाट्य संस्थाएं शामिल होंगी.

Related

Tags: कलेक्ट्रेट कार्तिक पूर्णिमा कोटेदार गड़वार गाजियाबाद टीडी कॉलेज ददरी मेला धरना पुलिस बलिया बीएसए भूमि पूजन राजकीय मेला राजफाश हत्या

Post navigation

Previous: डेगू से बचाव के लिए जागरूकता है बेहद जरूरी: सीएमओ
Next: ऊर्जा मंत्री की गिरफ्तारी क्यों नहीं : रामगोविन्द

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.