Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • डेगू से बचाव के लिए जागरूकता है बेहद जरूरी: सीएमओ
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

डेगू से बचाव के लिए जागरूकता है बेहद जरूरी: सीएमओ

डेंगू एडीज़ मच्छर के काटने से होता है. इसके काटने के पांच-छह दिन बाद डेंगू के लक्षण दिखने लगते हैं. इसका प्रमुख लक्षण 'हड्डियों का दर्द' है.
Central Desk 4 November, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Aedes_Dengue

बलिया: डेंगू एडीज़ मच्छर के काटने से होता है. इसके काटने के पांच-छह दिन बाद डेंगू के लक्षण दिखने लगते हैं. इसका प्रमुख लक्षण ‘हड्डियों का दर्द’ है. डेंगू को ‘हड्डी तोड़ बुखार’ भी कहते हैं.

यह खासतौर पर बरसात में और बाद में होता है. पानी के बढ़ने के कारण इस दौरान ही मच्छर पनपते हैं. हालांकि इन दिनों डेंगू फैल रहा है लेकिन उससे डरने की जरूरत नहीं है. लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रीतम कुमार मिश्रा ने दी.

उन्होंने बताया कि इसके लक्षणों में त्वचा पर चकत्ते, तेज सिर दर्द, पीठ दर्द, आंखों में दर्द, तेज़ बुखार, मसूड़ों और नाक से खून बहना, जोड़ों में दर्द, उल्टी, दस्त आदि हैं.

डेंगू से बचाव

सीएमओ ने दिन में मच्छरों को दूर रखने वाली क्रीम लगाने की सलाह दी. पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनने कहा. घर के अंदर और आस-पास सफाई और कूलर, गमले और टायर में पानी न भरने दें. इन जगहों पर कैरोसीन तेल या मच्छर भगाने का पाउडर छिड़कें. पानी की टंकियों को सही तरीके से ढंक कर रखें. खिड़की और दरवाजों में जाली लगवाएं.

डॉ. मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की जनपद स्तरीय और ब्लाक स्तरीय रैपिड रिस्पांन्स टीम जागरूकता, स्वास्थ्य शिक्षा, सोर्स रिडक्शन, ज्वर के मरीजो के रक्त नमूनों की जांच, क्लोरिन की गोली का वितरण, ब्लीचिंग पाउडर, नालियों में लार्वी साइडल छिड़क रही है. कोई ज्वर पीड़ित संज्ञान में आता है तो तत्काल सीएमओ आफिस वेक्टर बार्न को सूचित करने के लिए कहा.

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ जियाउल हुदा ने बताया कि डेंगू का पता लगाने के लिए एलाइजा जांच बेहद जरूरी है. यह जांच सदर अस्पताल बलिया के सेंटिनल लैब में मुफ्त उपलब्ध है. वर्ष 2019 में डेंगू से संभावित 225 रोगियों की नमूनों की जांच जिला सेंटिनल लैब में की गई जिसमें से 30 रोगी डेंगू के पाए गए. डेंगू से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है.

Related

Tags: डेंगू तेज बुखार बलिया ब्लिचिंग पाउडर सिर दर्द सीएमओ

Post navigation

Previous: ऐतिहासिक ददरी मेला के लिए नंदीग्राम में भूमि पूजन
Next: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.