Ballia-बेखौफ चोरों ने की एक और बड़ी चोरी की वारदात, लाखों के जेवर और एक लाख नकदी चोरी

बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर सात स्थित गुदरी बाजार में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया और दो कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व एक लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया

ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली जर्जर सड़क ठीक कराने के लिए बीडीओ को सौंपा पत्रक

बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलकू भाई रोशन के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता ने सोनवानी स्थित ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी प्रहलाद कुमार को पत्रक सौंपा।

Ballia-तिरंगा यात्रा में स्कूटी चलाते हुए शामिल हुईं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों युवाओं का उमड़ा हुजूम

बांसडीह में हाथों में तिरंगा लिए ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा नगर तिरंगे के रंग में रंग गया। विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा बाइक यात्रा और प्रशासन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा ने नगर की सड़कों को राष्ट्रभक्ति के उत्सव में बदल दिया

हल्दी थाना से निकली तिरंगा यात्रा, लोगों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ लिया हिस्सा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को हल्दी थाना से बीआरसी केंद्र हल्दी परिसर स्थित सेनानी शिलापट्ट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Baghi Ballia 12 August 1942

12 अगस्त 1942: अदालतें बंद कराने निकले थे छात्र, बैरिया थाने पर कब्जे का हुआ था एलान

आजादी के आंदोलन में 12 अगस्त 1942 का दिन बलिया के इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन छात्रों ने अदालतों का काम बंद कराने के लिए जुलूस निकाला. जवाब में पुलिस ने दमनकारी रवैया अपनाया, लाठीचार्ज और गिरफ्तारियां कीं, लेकिन आंदोलन नहीं रुका

snake bite bansdih

Ballia-चौबीस घंटे में सांप काटने से दो मौतें, बुजुर्ग महिला और एक बालक बने शिकार

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के दो गांवों में अलग-अलग घटनाओं में सर्पदंश से एक वृद्ध महिला व एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। इन घटनाओं से क्षेत्र में शोक है वहीं..

Ballia-सपा के पीडीए सम्मेलन में भाजपा पर चलाए गए जुबानी तीर, कहा पीडीए की एकजुटता से बनेगी सपा सरकार

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्य अतिथि और सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा जातिवाद और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।

Ballia-भतीजी ने प्रेमी की मदद से करवाया था हलवाई मुन्ना पर जानलेवा हमला, पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश

हलवाई मुन्ना प्रसाद माली पर जानलेवा हमले के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड एक युवती निकली.

Ballia-बेल्थरारोड में निकली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, बड़ी संख्या में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को बेल्थरारोड नगर में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ निकाली गई।

Ballia-शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, बाबा सैदनाथ धाम पहुंच एसडीएम ने भी किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बांसडीह क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिरों की घंटियां गूंज उठीं और “हर-हर महादेव” व “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

बेल्थरारोड- सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं ने किया महादेव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक

सावन के दूसरे सोमवार को बेल्थरारोड नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे

Ballia-मंदिर में भीड़ का फायदा उठाते हुए उचक्कों ने महिला के गले से चेन उड़ाई

बांसडीह क्षेत्र के सैदपुरा गांव स्थित प्रसिद्ध सैदनाथ शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार के दिन पूजा अर्चना के दौरान चेन चोरी की वारदात सामने आई है

Ballia News: Two female devotees died in Sahatwar, they were going to take a bath in the Ganges on Kartik Purnima

Ballia-राशन वितरण में अनियमितता पर कोटेदार की दुकान निलंबित, जांच में शिकायत सही पाई गई

नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 की उचित दर राशन विक्रेता गीता देवी की सरकारी राशन की दुकान निलंबित कर दी गई है। राशन वितरण में अनियमितता और कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में अनाज नहीं देने की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है.

kotwali Bansdih Road

Ballia-हलवाई को मिठाई बनाने के बहाने बुलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज

हलवाई मुन्ना प्रसाद माली को सेरिया बघाव मोड़ पर बुलाकर सरेराह चाकू से गोदने की सनसनीखेज वारदात के मामले में पुलिस ने सबूत इकट्ठा किए हैं लेकिन गिरफ्तारी के मामले में उसके हाथ दूसरे दिन भी खाली हैं।

Ballia-चंद सेकेंड में ही गंगा में डूब गया युवक, साथ नहा रहे दोस्त देखते रह गए

सावन के सोमवार के मौके पर नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नागा घाट पर गंगा नदी में नहाने आए एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. यह सब इतनी तेजी से हुआ कि उसके साथ आए साथ कुछ ना कर सके.

road accident Symbolic

Ballia-दो बाइकों की सामने से टक्कर, इलाज करा कर लौट रहे दंपति समेत 6 घायल, दो लोगों की हालत गंभीर

तेज रफ्तार का कहर बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचरुखिया ग्राम के सामने सोमवार की दोपहर को देखने को मिला जहां दो बाइकों की टक्कर में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है

बलिया में 4 अगस्त को दिव्यांगजन मोबाइल कोर्ट, समस्याओं का तुरंत मिलेगा समाधान

राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 04 अगस्त 2026 को विकास भवन सभागार, बलिया में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा।

Ballia-भतीजे और भाई-भाभी के खिलाफ बहन ने दर्ज कराया मारपीट और धमकी देने का केस

बैरिया थाना क्षेत्र की चौकी चांददियर अन्तर्गत  बकुलहा  गांव में मारपीट की घटना के बाद बहन ने अपने भाई, भाभी व भतीजे के खिलाफ गंभीर धाराओं में बैरिया थाने में केस दर्ज कराया है।

Ballia-रेलवे के वाराणसी मंडल के डीआरएम से बेल्थरारोड स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव की मांग

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आशीष जैन ने सोमवार को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया

dubahad_thana

Ballia-पट्टीदारों के झगड़े में लाठी से पीट कर व्यक्ति की हत्या! आरोपी गिरफ्तार

दुबहड़ थाना क्षेत्र के हरलाल छपरा (नगवा) गांव में पट्टीदारों के बीच पुराने विवाद को लेकर फिर से मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी से किए गए हमले में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई