Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह. बारिश की बूंदों के बीच जब पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सुखपुरा पहुंचा तो माहौल भावुक हो उठा। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों की आंखें नम थीं और जुबां पर एक ही नारा था—‘रामगोविंद चौधरी अमर रहें।’
सुखपुरा के बाद बैसहा, मिड्ढा, बेरूआरबारी, बभनवली, कैथवली, मैरीटार, बांसडीह, नारायणपुर, हालपुर, देवरार और मनियर तक जगह-जगह लोग बारिश के बावजूद अंतिम यात्रा का इंतजार करते रहे। कई स्थानों पर लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर पुष्प अर्पित किए।
अंतिम यात्रा के साथ ही राजनीतिक दलों की सीमाएं भी मानो टूट गईं। हर वर्ग और हर दल के लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े।
बांसडीह के अंबेडकर तिराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और आम नागरिकों की मौजूदगी रही।
अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, हरेंद्र सिंह, रोहित सिंह, श्याम बहादुर सिंह, सजपा प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, रमेश वर्मा, राकेश तिवारी छोटे, राकेश मिश्र, अभिषेक मिश्र मिंटू, सुजीत सिंह परिहार, मंटू सिंह बाबा, बिहारी पांडेय, महाबीर तिवारी, प्रमोद उपाध्याय, उमेश मिश्र, आशीष सिंह, प्रतुल कुमार ओझा, मैनुद्दीन अहमद और व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गूलर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ने यह दिखा दिया कि राजनीतिक पहचान से आगे उनका लोगों से व्यक्तिगत जुड़ाव कितना गहरा था। बारिश की हर बूंद के बीच उनके समर्थकों और शुभचिंतकों का उमड़ना देर रात तक जारी रहा। बांसडीह की सड़कों पर गूंजते नारे और नम आंखों से विदाई का दृश्य लंबे समय तक लोगों के जेहन में बना रहा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
