Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू का जलस्तर घट रहा है, लेकिन बांसडीह क्षेत्र के सुल्तानपुर पोखरा में नदी का कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की देर रात करीब दो बजे सरयू की तेज कटान में कोयलवीर बाबा का स्थान और वहां का विशाल बरगद का पेड़ नदी में समाहित हो गया। सुबह यह मंजर देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अब कटान गांव से चंद मीटर की दूरी पर रह गया है।
कोयलवीर बाबा स्थान और विशाल बरगद का पेड़ ग्रामीणों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र था। इसके नदी में समाहित होने के बाद सुल्तानपुर पोखरा गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी इसी तरह जमीन काटती रही तो अब गांव को बचाना बड़ी चुनौती होगी।
कटान की जद में करीब 800 से 1000 लोगों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। कटान की गंभीर स्थिति को देखते हुए शनिवार को नवागत जिलाधिकारी ने भी सुल्तानपुर पोखरा पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया था। उन्होंने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को कटान रोकने के लिए तत्काल बचाव कार्य कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग की ओर से मौके पर बचाव कार्य तेज किया गया।
इससे पहले एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने भी शुक्रवार शाम कटान स्थल का निरीक्षण किया था। बाढ़ खंड की ओर से कोयलवीर बाबा स्थल को बचाने के लिए जियो बैग और बोरियों के जरिए नदी के किनारे को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन रात में कटान की रफ्तार इतनी तेज रही कि बाबा स्थान और विशाल बरगद नदी में समा गए।
ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के दौरान पानी घरों तक पहुंचा था, लेकिन उस समय मकान सुरक्षित थे। अब पानी उतरने के बाद नदी की कटान ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। खेतों की जमीन लगातार नदी में समाहित हो रही है और कटान अब आबादी के बेहद करीब पहुंच चुका है।
रात में बाबा स्थान और बरगद के नदी में समाने की घटना के बाद ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है। कई परिवार जरूरी सामान सुरक्षित रखने लगे हैं। लोगों की मांग है कि सुल्तानपुर पोखरा गांव को बचाने के लिए युद्धस्तर पर कटानरोधी कार्य कराया जाए, ताकि सरयू की धारा आबादी तक पहुंचने से पहले उसे रोका जा सके।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
