Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह, बलिया. बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक पिकअप वाहन से दो गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही पिकअप चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा.
पुलिस के अनुसार मंगलवार को उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव सिपाही निसार अहमद के साथ बांसडीह तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान डायल-112 से सूचना मिली कि असेगी गांव में एक पिकअप में गोवंश लादकर ले जाए जा रहे हैं।
सूचना पर पुलिस मौके की ओर रवाना हुई। पुलिस के अनुसार डायल-112 वाहन को पीछे आता देख पिकअप चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा। घेराबंदी किए जाने पर चालक पिकअप का इंजन चालू छोड़कर चाबी लेकर मौके से फरार हो गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें तीन गोवंशीय पशु क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। पुलिसकर्मी रस्सी खोलकर पशुओं को नीचे उतार रहे थे और उन्हें पानी पिला रहे थे। इसी दौरान एक गाय रस्सी छुड़ाकर खेत की ओर भाग गई। पुलिस ने मौके से दो गोवंशीय पशुओं, जिसमें एक लाल रंग की गाय भी शामिल है, को कब्जे में लिया।
पिकअप के आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस के अनुसार ई-वाहन एप पर चेसिस नंबर की जांच करने पर वाहन स्वामी का नाम दीपक कुमार यादव निवासी असेगी, मिश्रवलिया सामने आया। बरामद दोनों गोवंशीय पशुओं को बांसडीह कस्बा स्थित गौशाला भेज दिया गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
वहीं, क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में कई महीनों से गोवंश की तस्करी का खेल चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने ही डायल-112 पर सूचना देकर पिकअप में गोवंश ले जा रहे लोगों को पकड़वाया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में गोवंश को पुलिस से पकड़वाने वाले कुछ युवकों से एक महिला विवाद करती दिखाई दे रही है। वीडियो में पिकअप पर तीन गोवंश बंधे नजर आ रहे हैं, जिनमें एक गोवंश कथित रूप से मृत अवस्था में पड़ा दिखाई देता है। हालांकि बलिया लाइव इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
