Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह, बलिया. बांसडीह तहसील क्षेत्र के महाराजपुर गांव में सरयू नदी की आक्रामक लहरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नदी की तेज धाराओं और कटान के चलते अब लोगों को अपने आशियाने और जमीन बचाने की उम्मीद धूमिल होती नजर आ रही है।
कटान को रोकने के लिए प्रशासन और स्थानीय स्तर पर लगातार जद्दोजहद जारी है। राहत कार्यों के तहत मिट्टी से भरी बोरियों को रस्सियों में बांधकर एक साथ क्लस्टर बनाकर एक स्थान पर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, नदी के विकराल रूप के आगे ये तमाम प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
जैसे ही हवाओं के साथ लहरों की रफ्तार बढ़ती है, वैसे ही सारे सुरक्षा उपाय कुछ ही पलों में ढह जाते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पानी का जलस्तर घटने के बावजूद कटान की रफ्तार कम नहीं हो रही है।
गुरुवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए तहसीलदार नितिन कुमार सिंह दल बल के साथ महाराजपुर गांव पहुंचे और कटान स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कटान से प्रभावित लगभग 250 स्थानीय पीड़ित लोगों को प्रशासन की ओर से सुबह और शाम दोनों वक्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा, शुद्ध पेयजल की समस्या से निपटने के लिए क्षेत्र में पानी की टंकी भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन कटान पीड़ितों की हरसंभव मदद और आवश्यक राहत कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
