Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह तहसील क्षेत्र में बीते दिनों आए अर्नब चक्रवात और बाढ़ के कारण फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत मिली है। प्रशासन ने 778 किसानों के खातों में कुल 34 लाख 98 हजार 627 रुपये की फसल क्षतिपूर्ति राशि भेज दी है।
एसडीएम डा. पुष्कर मिश्रा ने बताया कि बांसडीह तहसील के अंतर्गत विभिन्न राजस्व गांवों में चक्रवात और बाढ़ के पानी से धान, मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा था। प्रशासन ने इसके लिए तकनीकी प्रक्रिया अपनाई।
सभी लेखपालों ने अपने अपने हलका क्षेत्र में जाकर खेत खेत फसल क्षति का सर्वे किया। सर्वे में फसल का रकबा, क्षति का प्रतिशत और किसान का विवरण आनलाइन पोर्टल पर फीड किया गया। शासन स्तर से सत्यापन के बाद क्षति के अनुपात में मुआवजा राशि निर्धारित कर डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है।
एसडीएम ने बताया कि जिन किसानों का सर्वे हो चुका है, उन्हें प्रथम चरण में भुगतान किया गया है। यदि कोई किसान छूट गया है तो वह अपने लेखपाल या तहसील कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
