Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता,बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. सीयर ब्लॉक के बांसपार बहोरवा गांव निवासी श्रवण कुमार भारती को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया।
श्रवण कुमार भारती लंबे समय से बसपा संगठन से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक संगठनात्मक सफर की शुरुआत बूथ अध्यक्ष के रूप में की। इसके बाद सेक्टर अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष, जिला सचिव, जिला प्रभारी और आजमगढ़ मंडल प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
संगठन में लंबे अनुभव और विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारी संभालने के बाद पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बलिया जिले की कमान सौंपी है। जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर श्रवण कुमार भारती ने बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
उनके जिलाध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में सक्रियता बढ़ाने की बात कही।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
