चार ब्लॉकों में स्नातक के 40.61 और शिक्षक निर्वाचन में 66.67 फीसदी मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के तहत बांसडीह तहसील क्षेत्र के चार ब्लॉकों में शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, शुरुआत में मतदाताओं की रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद में कुछ तेजी आई। शाम चार बजे मतदान समाप्त हो गया।
चारों ब्लॉकों में मतदान के बाद समाचार लिखे जाने तक आए आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन में कुल 4,826 मतदाताओं में से 1,960 ने मतदान किया। इस तरह 40.61 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं शिक्षक निर्वाचन में 447 मतदाताओं में से 298 ने वोट डाले। शिक्षक निर्वाचन में मतदान प्रतिशत 66.67 रहा। आंकड़ों के मुताबिक, स्नातक की तुलना में शिक्षक निर्वाचन में मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही।
बेरुआरबारी ब्लॉक में शिक्षक निर्वाचन के लिए 51 मतदाताओं में से 38 ने मतदान किया। यहां सर्वाधिक 74.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रेवती में 154 में से 110 शिक्षकों ने वोट डाले, जबकि बांसडीह में 139 में से 81 और मनियर में 123 में से 69 मतदाताओं ने मतदान किया।
स्नातक निर्वाचन में बेरुआरबारी में 775 में से 432, मनियर में 818 में से 375, रेवती में 1,358 में से 547 और बांसडीह में 1,875 में से 606 मतदाताओं ने वोट डाले।

चारों ब्लॉकों में मतदान की स्थिति
ब्लॉक
स्नातक मतदान
प्रतिशत
शिक्षक मतदान
प्रतिशत
बांसडीह
606/1875
32.32%
81/139
58.27%
बेरुआरबारी
432/775
55.74%
38/51
74.51%
मनियर
375/818
45.84%
69/123
56.10%
रेवती
547/1358
40.28%
110/154
71.43%
कुल
1960/4826
40.61%
298/447
66.67%
बांसडीह के जूनियर हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र पर एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा, तहसीलदार नितिन कुमार सिंह, सीओ जयशंकर मिश्र और प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह सहित प्रशासनिक अमला सक्रिय रहा। अधिकारी समय-समय पर केंद्र का निरीक्षण करते रहे। पुलिस की निगरानी और प्रशासनिक सतर्कता के बीच मतदान निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
