Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती गुरुवार को बांसडीह में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। तहसील परिसर में एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।
एसडीएम डा. पुष्कर मिश्रा एवं तहसीलदार नितिन कुमार सिंह इसके बाद महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा और तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ रामधुन गाकर गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के संदेश को याद किया। रामधुन के साथ पूरा वातावरण गांधीमय हो गया। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश को आजादी की राह दिखाई। उनका जीवन त्याग, सादगी, स्वच्छता और मानवता की प्रेरणा देता है। वहीं, लालबहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से देश के सार्वजनिक जीवन में आदर्श स्थापित किया। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचारों को केवल जयंती समारोह तक सीमित न रखकर अपने जीवन और व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गांधी चौक पर भी हुआ कार्यक्रम

नगर पंचायत बांसडीह के गांधी चौक पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके पर अतुल गुप्ता, अमित गुप्ता,मनोज साहू,हरेंद्र साहू,ओमप्रकाश ,राजकुमार गुप्ता,केशव प्रसाद,टुन्ना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
