Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जनपद के समस्त नागरिकों को नवरात्रि और विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे इन पावन त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार का उपद्रव न करें और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें।
जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्रि और विजयदशमी का पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, समानता और एकता का संदेश देता है। समाज के सभी वर्गों के लोगों को मिल-जुलकर इन त्योहारों को मनाना चाहिए, ताकि जनपद में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे। उन्होंने कहा कि बलिया जनपद के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं को सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से दूर किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि जनपदवासी एकजुट होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और विकास में अपनी सहभागिता निभाएं।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं तथा उत्तर प्रदेश और बलिया जनपद की उन्नति एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी के सामूहिक प्रयासों से बलिया जनपद विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से शांति, एकता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने तथा मिल-जुलकर त्योहार मनाने का आह्वान किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
