Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. नगर क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है। इस बार सब्जी मंडी स्थित कृषि मंडी के पास ‘इंडियन क्लब दुर्गा पूजा सेवा समिति’ श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र तैयार कर रही है। समिति द्वारा करीब 130 फीट लंबा डायनासोर थीम पर आधारित भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, जिसे देखने के लिए अभी से ही लोगों में कौतूहल बना हुआ है।
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार केवल पंडाल निर्माण में ही 3 लाख रुपये से अधिक की लागत आ रही है। इसके अलावा मां दुर्गा की प्रतिमा, आकर्षक विद्युत सजावट, नगर भ्रमण, विशाल झांकी और मूर्ति विसर्जन समेत भंडारे (महाप्रसाद) पूरे आयोजन का कुल बजट लगभग 5 लाख रुपये अनुमानित है।
इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पंडाल निर्माण के लिए बाहर से कारीगरों की टीम नहीं बुलाई गई है। इंडियन क्लब के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वयं ही पिछले कई दिनों से रात-दिन मेहनत कर पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
नगर में हर वर्ष विभिन्न समितियों द्वारा अलग-अलग थीम पर पंडाल सजाए जाते हैं। इसी क्रम में इंडियन क्लब ने इस बार बच्चों और युवाओं के आकर्षण को ध्यान में रखते हुए डायनासोर थीम का चयन किया है। पंडाल के साथ-साथ भव्य लाइटिंग, विद्युत सजावट, विशाल झांकी और नगर भ्रमण भी आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेंगे। समिति को उम्मीद है कि इस बार नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
