Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. देवरिया जिले की सीमा पर स्थित भागलपुर पुल से शनिवार को एक 17 वर्षीय किशोर ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से युवक का कोई पता नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई।
बताया जा रहा है कि देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के पनिका गांव निवासी सेराज मोहम्मद कक्षा 11 का छात्र है। पढ़ाई को लेकर परिजनों की डांट से नाराज होकर वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से भागलपुर पुल पर पहुंचा था। पुल पर पहुंचने के बाद अचानक उसने सरयू नदी में छलांग लगा दी। किशोर के नदी में कूदते ही दोस्त घबरा गया और चीखने-चिल्लाने लगा.
शोर सुन कर आसपास लोग जुटे और घटना की जानकारी किशोर के परिजनों और भागलपुर पुलिस चौकी को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घटना का क्षेत्र बलिया के उभांव थाना क्षेत्र का होने की वजह से उभांव थाना को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर उभांव थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर तक उसका कोई पता नहीं चल सका। पुल पर किशोर की चप्पलें मिलीं. घटना के बाद ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। लोगों ने भागलपुर पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
