Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी के कटान से प्रभावित गांवों के अस्तित्व पर मंडरा रहे संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने अब आंदोलन का मन बना लिया है। अपने घर, जमीन और भविष्य को बचाने की मांग को लेकर आगामी 28 अक्टूबर को वे बांसडीह तहसील का घेराव करेंगे.
अस्तित्व बचाओ आंदोलन के तहत जयनगर, पर्वतपुर और सुल्तानपुर में आयोजित तैयारी बैठकों में ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।
सुल्तानपुर के जूनियर हाईस्कूल मैदान और जयनगर में ब्रह्मस्थान के पास हुई बैठकों में सरयू की कटान से प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने कहा कि कटान का संकट उनके जीवन और आशियाने के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। ऐसे में प्रभावित परिवारों को राहत देने के साथ कटान रोकने के लिए ठोस और स्थायी उपाय किए जाने जरूरी हैं।
आंदोलन के तहत ग्रामीणों ने सरयू की कटान रोकने के लिए स्थायी ठोकरों का निर्माण, कटान पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा, प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित पुनर्वास तथा पर्वतपुर-जयनगर रेगुलेटर के स्थान पर आधुनिक रेगुलेटर का निर्माण कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का जोर है कि समस्या का समाधान अस्थायी उपायों के बजाय ऐसी स्थायी व्यवस्था से किया जाए, जिससे क्षेत्र को कटान के खतरे से राहत मिल सके।
तैयारी बैठकों में आंदोलन को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनकी प्रमुख मांगें कटान से सुरक्षा, पीड़ित परिवारों को मुआवजा और विस्थापन की स्थिति में पुनर्वास से जुड़ी हैं। इन्हीं मांगों को लेकर 28 अक्टूबर को बांसडीह तहसील पर घेराव कर संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी।
बैठकों में निर्भय नारायण सिंह, प्रवीण कुमार सिंह विक्की, संजय परिहार, भरत सिंह मास्टर, शिवजी सिंह, पूर्व भरत सिंह, विजय यादव, सुनील ठाकुर, शाश्वत सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
